देश

Delhi: केजरीवाल सरकार पर हमला कर BJP बोली- मंत्री बनने पर पटाखे जलाने से ऑक्सीजन, दिवाली पर जलाने से प्रदूषण

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 12:16 PM IST

दिल्ली में राजकुमार के मंत्री बनने की खबर के बाद पटाखे जलाने पर बीजेपी ने AAP पर हमला किया है। बीजेपी ने कहा कि दिवाली पर पटाखे जलाने पर प्रदूषण और मंत्री बनने पर पटाखे जलाने से ऑक्सीजन होती है। बीजेपी ने कहा केजरीवाल को पटाखों से नहीं दिवाली से दिक्कत है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बीजेपी का AAP सरकार पर हमला, राजकुमार के मंत्री बनने पर पटाखे जलाने पर हमला
  • बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा ने उठाए दिल्ली सरकार पर सवाल
  • दिवाली पर पटाखे जलाने पर प्रदूषण, मंत्री बनने पर पटाखे जलाने से ऑक्सीजन-BJP

Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण (Pollution) का स्तर लगातार बिगड़ता जा रहा है। बिगड़ती वायु गुणवत्ता (AQI) के वार्षिक मुद्दे से निपटने के लिए, दिल्ली सरकार ने बुधवार को चेतावनी दी कि शहर में पटाखे (Fire crackers) खरीदने और फोड़ने वालों को दंडित किया जा सकता है और जेल की सजा हो सकती है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने कहा कि सरकार इस दिवाली (Diwali) शहर भर में पटाखों पर प्रतिबंध लागू करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए टीमों का गठन किया गया है। बीजेपी प्रदूषण के मुद्दे को लेकर केजरीवाल सरकार (Arvind Kejriwal) पर हमला कर रही है।

गोपाल राय का बयान

राय ने कहा, 'धूल से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए अभियान चलाने और पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए पूसा बायो डीकंपोजर के छिड़काव के अलावा दीपावली पर वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने की योजना तैयार करने के लिए कल एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे।' इन सबके बीच प्रदूषण के मामले को लेकर बीजेपी केजरीवाल सरकार पर हमलावर हो गई है। भाजपा नेता तजिंदर पाल बग्गा ने एक वीडियो शेयर कर दिल्ली सरकार पर तीखा हमला किया है। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

बग्गा ने ट्वीट किया वीडियो

तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने जो वीडियो ट्वीट किया है उसमें कुछ लोग पटाखे फोड़ते हुए दिख रहे हैं। बग्गा ने दावा किया कि वे पटेल नगर के विधायक राज कुमार आनंद के समर्थक थे, जो उनके आवास पर पटाखे जलाकर नए समाज कल्याण मंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति का जश्न मना रहे थे। बग्गा ने लिखा, 'हिन्दू दिवाली पर पटाखे जलाते है तो प्रदूषण होगा, अरविंद केजरीवाल उन्हे जेल भेजेगा लेकिन केजरीवाल का मंत्री बनने की ख़ुशी में अगर पटाखे जलाए जाते हैं तो उसमें से ऑक्सिजन निकलेगा।केजरीवाल तुम्हारा हिन्दू विरोधी चेहरा आज फिर सामने आ गया,तुम्हे दिक़्क़त दीवाली से है पटाखो से नही'

बिगड़ रही है हवा

दिल्ली में लगातार पांचवे दिन वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गयी और मौसम पूर्वानुमान एजेंसियों ने कहा कि यह शनिवार तक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में जा सकती है। 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 228 दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ