देश

केरल में जमीन तलाश रही भाजपा; खुद को मजबूत करने के लिए नई टीम का किया ऐलान, इन चेहरों को मिली जिम्मेदारी

BJP Kerala New Team: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को प्रदेश में पार्टी पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा की। प्रदेश भाजपा की 10 उपाध्यक्षों की सूची में राज्य की पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) आर श्रीलेखा और पूर्व विधायक पीसी जॉर्ज के बेटे शॉन जॉर्ज शामिल हैं।

Image

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर (फोटो साभार: @BJP4Keralam)

Photo : Twitter

BJP Kerala New Team: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को प्रदेश में पार्टी पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा की। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, वरिष्ठ नेता एम टी रमेश और शोभा सुरेंद्रन के साथ एस सुरेश और अनूप एंटनी को महासचिव नियुक्त किया गया है।

पूर्व DGP का नाम भी शामिल

प्रदेश भाजपा की 10 उपाध्यक्षों की सूची में राज्य की पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) आर श्रीलेखा और पूर्व विधायक पीसी जॉर्ज के बेटे शॉन जॉर्ज शामिल हैं। पार्टी के पदाधिकारी पद के लिए नामित अन्य लोगों में के एस राधाकृष्णन, सी सदानंदन मास्टर, पी सुधीर, सी कृष्णकुमार, बी गोपालकृष्णन, के सोमन, के ए अनीश कुमार और अब्दुल सलाम शामिल हैं।

पार्टी ने 10 सचिवों की भी घोषणा की। ई. कृष्णदास को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शॉन जॉर्ज और अनूप एंटनी को शामिल करने को ईसाई समुदाय के बीच भाजपा की पहुंच को मजबूत करने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है। ये नियुक्तियां चंद्रशेखर द्वारा कुछ महीने पहले के. सुरेंद्रन की जगह प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद हुई हैं।

खुद को मजबूत कर रही भाजपा

भाजपा नेताओं का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य आगामी स्थानीय निकाय चुनावों और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी को मजबूत करना है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article