देश

यमन की जेल में कैद निमिषा के संपर्क में हैं पति थॉमस, राज्यपाल से की मुलाकात; बोले- हरसंभव प्रयास में जुटे वकील

Kerala Nurse Death Row In Yemen: भारतीय नर्स निमिषा प्रिया के पति टॉमी थॉमस उनके संपर्क में हैं और उन्होंने राज्यपाल से भी मुलाकात की है। बता दें कि 38 वर्षीय नर्स निमिषा प्रिया वर्तमान में सना की एक जेल में कैद हैं और उन्हें 16 जुलाई को हत्या के मामले में फांसी दिए जाने की संभावना है।

Image

भारतीय नर्स निमिषा प्रिया (बाएं) और पति थॉमी टॉमस (दाएं)

Photo : ANI

Kerala Nurse Death Row In Yemen: यमन में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी पर रोक लगवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल हुई है और कोर्ट 14 जुलाई को इस मामले में सुनवाई करेगा। इस बीच, निमिषा प्रिया के पति टॉमी थॉमस की प्रतिक्रिया सामने आई है, जो निमिषा प्रिया के संपर्क में हैं।

टॉमी थॉमस ने क्या कुछ कहा?

निमिषा प्रिया के पति टॉमी थॉमस ने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि मैं निमिषा के संपर्क में हूं। उसे मैसेज और वॉयस मैसेज भेजना संभव है। मैंने कल राज्यपाल से मुलाकात की, जिन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंह के माध्यम से निमिषा की मां को हरसंभव सहायता देने का वादा किया। केंद्र सरकार, राज्य सरकार और विदेश मंत्रालय भी प्रयास कर रही है और हमें सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद है। हमारे वकील हरसंभव प्रयास में जुटे हैं।

फांसी रुकवाने की हो रही कोशिश

केरल के पलक्कड़ जिले की 38 वर्षीय नर्स निमिषा प्रिया को 2017 में अपने यमनी बिजनेस पार्टनर की हत्या का दोषी ठहराया गया था। उन्हें 2020 में मौत की सजा सुनाई गई और 2023 में उनकी अंतिम अपील खारिज कर दी गई। वह वर्तमान में यमन की राजधानी सना की एक जेल में कैद हैं और उन्हें 16 जुलाई को हत्या के मामले में फांसी दिए जाने की संभावना है।

क्या रुक सकती है फांसी

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में शरिया कानून का जिक्र किया गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता रजेंथ बसंत और चन्द्रन ने बताया कि शरिया कानून के तहत मृतक के परिवार को 'ब्लड मनी' के भुगतान की अनुमति पर विचार किया जा सकता है। 'ब्लड मनी' का मतलब दंड से बचने के लिए दिए जाने वाले उस आर्थिक मुआवजे से है, जो दोषी की तरफ से पीड़ित परिवार को दिया जाता है। उन्होंने दलील दी कि अगर 'ब्लड मनी' का भुगतान किया जाता है तो मृतक का परिवार केरल की नर्स को माफ कर सकता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article