देश

बिहार जेल में कैदी का अजब कारनामा, अधिकारियों के डर से निगल गया मोबाइल फोन, पहुंचा अस्पताल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 20, 2023, 02:14 PM IST

बिहार की जेलों में सुरक्षा अधिकारियों की साख पर सवाल खड़ा हो गया है। मार्च 2021 में राज्य भर की जेलों में की गई छापेमारी के दौरान लगभग 35 सेलफोन, सात सिम कार्ड और 17 सेलफोन चार्जर जब्त किए गए थे।

Image

जेल निरीक्षण के दौरान कैदी कैसर अली ने फोन निगल लिया

Photo : BCCL

बिहार के गोपालगंज जिला जेल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक कैदी ने निरीक्षण के दौरान एक मोबाइल फोन निगल लिया। कैदी को डर था कि कहीं जेल अधिकारी उसका मोबाइल न जब्त कर लें। शनिवार को जेल निरीक्षण के दौरान कैदी कैसर अली ने फोन निगल लिया। हालांकि मामला रविवार को तब सामने आया जब उसके पेट में तेज दर्द हुआ। गोपालगंज जेल अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि कैदी ने जेल अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और पूरे मामले के बारे में बताया। उसे तुरंत गोपालगंज जिला अस्पताल ले जाया गया।

कैदी के पेट में मौजूद है मोबाइल फोन

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर सलाम सिद्दीकी ने कहा कि कैदी को पेट दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पेट का एक्स-रे लिया गया और जांच के दौरान उसेक पेट में कुछ चीज दिखाई दे रही थी। इसकी गहनता से जांच करने की जरूरत है। अस्पताल द्वारा एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है और कैसर को आगे के इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसके पेट में मौजूद मोबाइल फोन को पटना मेडिकल कॉलेज में हटाया जाएगा।

छापेमारी में जेलों के भीतर मिलते हैं मोबाइल

अली को गोपालगंज पुलिस ने 17 जनवरी, 2020 को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस एक्ट) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया था। वह पिछले तीन साल से जेल में है। बिहार की जेलों के भीतर कैदियों द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल ने सुरक्षा अधिकारियों की साख पर सवाल खड़ा कर दिया है। मार्च 2021 में राज्य भर की जेलों में की गई छापेमारी के दौरान लगभग 35 सेलफोन, सात सिम कार्ड और 17 सेलफोन चार्जर जब्त किए गए थे। ये छापेमारी कटिहार, बक्सर, गोपालगंज, नालंदा, हाजीपुर, आरा, जहानाबाद और राज्य की कुछ अन्य जेलों में की गई थी।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें