देश

बिहार में आई बहार तो बंगाल में छाई चिंता! ममता दीदी की TMC बोली- नतीजों का नहीं पड़ेगा यहां असर

Bihar Chunav Results 2025: तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के चुनाव नतीजों का पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता कुणाल घोष ने दावा किया कि अगले साल चुनाव के बाद ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी 250 से ज़्यादा सीटों के साथ चौथी बार सत्ता में आएगी।

Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

Bihar Chunav Results 2025: तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के चुनाव नतीजों का पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बिहार में अब तक के प्राप्त रुझान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राजग भारी जीत के साथ सत्ता बरकरार रखने की ओर बढ़ रहा है।

'बंगाल में नहीं दिखेगा असर'

तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता कुणाल घोष ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि अगले साल चुनाव के बाद ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी 250 से ज़्यादा सीटों के साथ चौथी बार सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर दिखा दिया है कि भाजपा के खिलाफ कांग्रेस नाकाम रही है।

यह भी पढ़ें: Parihar Chunav Result: बहुओं की अग्निपरीक्षा में खिल रहा 'कमल', निर्दलीय ने फीकी की 'लालटेन' की रोशनी

TMC का 250 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा

राज्यसभा के पूर्व सदस्य घोष ने कहा, ‘‘यह बिहार का समीकरण है। इसका बंगाल से कोई संबंध नहीं है। इसका बंगाल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बंगाल में विकास, एकता, सद्भाव, अधिकार और स्वाभिमान ही कारक हैं। 250 से ज़्यादा सीटों के साथ ममता बनर्जी फिर से मुख्यमंत्री बनेंगी।’’ तृणमूल नेता ने कहा कि इस बात को लेकर उत्सुकता रहेगी कि बिहार में भाजपा-जद(यू) संबंध किस दिशा में जाते हैं।

TMC ने EC पर लगाए गंभीर आरोप

घोष ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा और निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और उससे जुड़े मामलों को लेकर साजिशें रची जाएंगी। उन्होंने दावा किया, ‘‘एजेंसियों और केंद्रीय शक्ति का दुरुपयोग होगा। इसके खिलाफ तृणमूल का आंदोलन जारी रहेगा। जनता तक गहरी पहुंच बनाकर तृणमूल भाजपा की सभी साजिशों को नाकाम कर देगी।’’

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

लेटेस्ट न्यूज

अनुराग गुप्ता
अनुराग गुप्ता Author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article