इलेक्शन

Parihar Chunav Result: बहुओं की अग्निपरीक्षा में खिल रहा 'कमल', निर्दलीय ने फीकी की 'लालटेन' की रोशनी

Bihar Chunav: बिहार की सबसे हॉट सीटों में से एक परिहार विधानसभा सीट पर 'कमल' खिलता हुआ दिखाई दे रहा है और लालटेन फड़फड़ा रही है। यह वही सीट है, जहां पर तीन बहुओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, लेकिन भाजपा प्रत्याशी जीत की 'हैट्रिक' लगाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

Image

परिहार विधानसभा सीट का क्या है हाल

Photo : Times Now Digital

Bihar Chunav: बिहार की सबसे हॉट सीटों में से एक परिहार विधानसभा सीट पर 'कमल' खिलता हुआ दिखाई दे रहा है और लालटेन फड़फड़ा रही है। यह वही सीट है, जहां पर तीन बहुओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, लेकिन भाजपा प्रत्याशी जीत की 'हैट्रिक' लगाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।बिहार चुनाव के शुरुआती रुझानों में एनडीए की वापसी होती हुई दिखाई दे रही है, जबकि महागठबंधन की हालत तो पिछले विधानसभा चुनाव से भी बदतर दिखाई दे रही है। ऐसे में परिहार निर्वाचन क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद भी भाजपा को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल, परिहार विधानसभा सीट सीतामढ़ी जिले में आती है, जहां पर तीन बहुओं की अग्निपरीक्षा हो रही है।

कौन आगे कौन पीछे

परिहार विधानसभा सीट में सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवी और राजद प्रत्याशी स्मिता गुप्ता के बीच दिखाई दे रहा है। हालांकि, भाजपा प्रत्याशी ने अच्छी खासी लीड बरकरार रखी हुई है, लेकिन राजद प्रत्याशी स्मिता गुप्ता के पिछड़ने के पीछे निर्दलीय प्रत्याशी रितु जायसवाल को जिम्मेदार माना जा रहा है। रितु जायसवाल राजद की बागी नेता हैं, जिन्हें तेजस्वी यादव ने परिहार से टिकट नहीं दिया तो उन्होंने निर्दलीय के तौर पर ही चुनावी मैदान में छलांग लगा दी।

कौन हैं भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवी

परिहार विधानसभा सीट पर 2010 में पहली बार चुनाव हुए थे, जहां से भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवी के पति रामनरेश यादव ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2015 और 2020 में गायत्री देवी को कामयाबी मिली थी।

राजद का मामला बिगाड़ रहीं रितु

रितु जायसवाल राजद की बागी नेता हैं, जिन्हें परिहार से राजद ने टिकट नहीं दिया तो उन्होंने निर्दलीय के तौर पर चुनावी मैदान में छलांग लगा दी। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजद की टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा की गायत्री देवी के सामने चुनाव हार गईं। इसके बाद उन्होंने 2024 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उसमें भी उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article