देश

'जन सुराज जीते या न जीते, बिहार जीतना चाहिए...' बदलाव यात्रा निकाल रहे प्रशांत किशोर ने जनता से कही ये बात

Bihar Elections 2025: दलाव यात्रा निकाल जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि हम किसी के विरोधी नहीं हैं, हम बिहार में सुधार चाहते हैं। बिहार में सुधार तब होगा जब अच्छे लोग चुनकर विधानसभा पहुंचेंगे, चाहे वह किसी भी दल का हो। उन्होंने कहा कि जन सुराज एक ऐसा मंच है, जहां हम कह रहे हैं कि अगर किसी गलत व्यक्ति को टिकट दे दिया जाता है, तो उसे किसी भी कीमत पर वोट मत दीजिए। जन सुराज जीते या न जीते, बिहार जीतना चाहिए।

Image

'जन सुराज जीते या न जीते, बिहार जीतना चाहिए: प्रशांत किशोर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी किसी गलत आदमी को टिकट देती है तो उसे वोट मत करना। बिहार में बदलाव चाहिए, इसलिए विपक्षी दल का उम्मीदवार हमसे बेहतर है तो उसे जीताना। हमारी पार्टी बिहार की 243 सीट नहीं जीत सकती है। दरअसल, बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार में बदलाव के लिए बदलाव यात्रा निकाल रहे हैं। वह रविवार को बेगूसराय पहुंचेंगे, जहां जन अदालत लगाएंगे। बेगूसराय दौरे के दौरान प्रशांत किशोर बीहट मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक करेंगे। लोगों के साथ वह आगामी चुनाव और पार्टी की रणनीतियों को लेकर रूबरू होंगे।

हम बिहार को सुधारना चाहते हैं- प्रशांत किशोर

बेगूसराय दौरे से पहले जन सुराज की ओर से प्रशांत किशोर का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट में प्रशांत किशोर ने लोगों से अपील की है कि अगर उनकी पार्टी की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव में किसी गलत आदमी को टिकट दे दिया जाता है और जनता को लगता है कि वोट नहीं देना चाहिए, तो वोट न दें। प्रशांत किशोर ने कहा कि यह हमारी पार्टी है जो कह रही है कि अगर किसी गलत आदमी को टिकट दे दिया जाता है, तो वोट नहीं देना। क्योंकि, हम बिहार को सुधारना चाहते हैं। इसीलिए, लोगों को ऐसे उम्मीदवारों का चयन करना है जो अच्छे हों। हम खुद उसके समर्थन में वोट करने की अपील करेंगे।

Prashant Kishor

Prashant Kishor

जन सुराज जीते या न जीते, बिहार जीतना चाहिए- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि हम किसी के विरोधी नहीं हैं, हम बिहार में सुधार चाहते हैं। बिहार में सुधार तब होगा जब अच्छे लोग चुनकर विधानसभा पहुंचेंगे, चाहे वह किसी भी दल का हो। प्रशांत किशोर ने इस बात पर भी जोर दिया है कि हम बिहार की 243 सीट नहीं जीतेंगे। यह सच है और हम ऐसा मानते हैं। लेकिन, बिहार की जनता को यह समझना होगा कि अगर आप भू-माफिया, शराब माफिया को वोट देंगे, तो वह आपके बच्चों की पढ़ाई और रोजगार की बात नहीं करेगा। जन सुराज एक ऐसा मंच है, जहां हम कह रहे हैं कि अगर किसी गलत व्यक्ति को टिकट दे दिया जाता है, तो उसे किसी भी कीमत पर वोट मत दीजिए। जन सुराज जीते या न जीते, बिहार जीतना चाहिए।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article