देश

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 पर सबसे बड़ा Opinion Poll, बीजेपी की सरकार बनने के आसार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 09:53 PM IST

Himachal Pradesh Assembly Elections 2022 Opinion Poll : निर्वाचन आयोग ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तारीख की घोषणा कर दी। यहां एक ही चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा जबकि आठ दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। लेकिन इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत पर सबसे बडे़ ओपिनियन पोल के जरिए जानिए यहां किसकी सरकार बनेगी।

Image

हिमाचल प्रदेश चुनाव पर सबसे बड़ा ओपिनियन पोल

Photo : Times Now Digital

Himachal Pradesh Assembly Elections 2022 Opinion Poll : निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा 2022 के लिए चुनाव के कार्यक्रम ऐलान कर दिया। राज्य में 12 नवंबर को मतदान कराया जाएगा और मतगणना 8 दिसंबर को होगी यानी नतीजे 8 दिसंबर आ जाएंगे। किसकी सरकार बनेगी यह तय हो जाएगा। लेकिन इससे पहले आपका चैनल Times Now नवभारत ने हिमाचल प्रदेश के इस चुनाव को लेकर सबसे बड़ा ओपिनियन पोल किया है। ये ओपिनियन पोल बताएगा कि जनता का मूड किया है। यहां किसकी सरकार बनने वाली है? Times Now नवभारत के लिए ये सर्वे ETG रिसर्च ने किया। ये सर्वे 3 मेथड से किया गया है। डोर टु डोर, फोन कॉल्स और रेंडम सवालों के जरिए जनता का मूड भांपने की कोशिश की गई। हिमाचल प्रदेश चुनाव पर सर्वे का सैम्पल साइज 2200 है और हिमाचल प्रदेश के सीट और वोट शेयर वाले सवालों का सैम्पल साइज 7200 है। हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा ओपिनियन पोल में बीजेपी को 38 से 42 सीटें मिलती नजर आ रही है। कांग्रेस को 25 से 29 सीटें मिल सकती हैं। जबकि आप को 1 और अन्य के खाते में 1 से दो सीटें जा सकती हैं। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। नीचे विस्तार से जानिए ओपिनियन पोल के नतीजे।

01. हिमाचल प्रदेश में लड़ाई किसके बीच है ?

A. बीजेपी Vs कांग्रेस 74%

B. बीजेपी Vs AAP 9%

C. बीजेपी Vs कांग्रेस Vs AAP 15%

D. निर्दलीय भी कम नहीं 2%

02. हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने कितना विकास किया ?

A. केन्द्र-राज्य दोनों का अच्छा काम 27%

B. केन्द्र का अच्छा काम,राज्य का औसत 30%

C. राज्य का काम अच्छा, केन्द्र का औसत 5%

D. दोनों का काम औसत 38%

03. क्या हिमाचल में बीजेपी को अपना चेहरा बदल देना चाहिए ?

A. हां ( प्रतिशत में ) 55%

B. नहीं ( प्रतिशत में ) 24%

C. कोई फर्क नहीं पड़ेगा 8%

D. कह नहीं सकते 13%

04. हिमाचल प्रदेश में वोटिंग पैटर्न क्या होगा ?

A. मोदी के नाम पर वोट 45%

B. विकास + मोदी 23%

C. मोदी+जयराम ठाकुर के नाम पर वोट 13%

D. कह नहीं सकते 19%

05. क्या हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस छुपा रुस्तम साबित होगी ?

A. हां, ऐसा संभव है 39%

B. नहीं,संभावना बेहद कम 48%

C. टिकट बंटबारे के बाद पता चलेगा 3%

D. कह नहीं सकते 10%

06. हिमाचल में महिला वोटर्स की पसंद ?

A. बीजेपी 47%

B. कांग्रेस 40%

C. AAP 7%

D. कह नहीं सकते 6%

07. हिमाचल प्रदेश में किसे कितना वोट प्रतिशत ?

A. बीजेपी 47%

B. कांग्रेस 40%

C. AAP 6%

D. OTHERS 7%

08. हिमाचल प्रदेश में किसे कितनी सीटें ?

A. बीजेपी 38-42

B. कांग्रेस 25-29

C. AAP 0-1

D. OTHERS 1-2

पिछले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने वहां जीत दर्ज की थी। पिछले कुछ दशकों में इस पहाड़ी राज्य में सत्ताधारी पार्टी का फिर से सत्ता में लौटने में विफल रहने का इतिहास रहा है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article