देश

G20 Summit में PM Modi के आगे लिखा Bharat, क्या India नाम बदल गया?-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 9, 2023, 06:46 PM IST

भारत बनाम इंडिया की बहस में बीजेपी और विपक्षी दल आमने-सामने हैं, दिल्ली में आयोजित G-20 समिट के दौरान राष्ट्रपति की ओर से भेजे गए कथित निमंत्रण पत्र को आधार बनाकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है कि वो इंडिया शब्द का इस्तेमाल बंद करना चाहती है, तो क्या सरकार इंडिया शब्द खत्म करना चाह रही है?

जी 20 देशों का मतलब है दुनिया की GDP का 85% हिस्सा, WGP का 80% हिस्सा, दुनिया की कुल 60% ज़मीन और दुनिया की 60% आबादी वाले मुल्क इस सम्मेलन का हिस्सा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पूरा कैबिनेट अपने मेहमानों के स्वागत में जुटा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत भाषण भी दिया।

इस दौरान एक चीज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, बहुत संभावना है कि सियासी बहस अब जी 20 के महत्व और इसके लक्ष्यों को छोड़ इसी ओर मुड़ जाए।

'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखने पर देश में राजनीतिक तूफान मचा

गौर हो कि जी-20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज के लिए भेजे गए निमंत्रण पर राष्ट्रपति के पद को 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' के बजाय 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखने पर देश में राजनीतिक तूफान मचा है, वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A) का कहना है कि बीजेपी उनसे डर गई है इसलिए देश का नाम बदलना चाहती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article