Bengaluru Water Tank New Rates: पानी को लेकर संकटग्रस्त बेंगलुरु (Bengaluru Water Crisis) में पानी के टैंकर की अत्यधिक कीमतों की कई शिकायतों के बाद, जिला प्रशासन ने पानी की मात्रा और वितरण स्थान की दूरी के आधार पर मूल्य सीमा तय की है। बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (BWSSB) जो आईटी राजधानी में पानी की आपूर्ति के लिए जिम्मेदार है, ने पानी की आपूर्ति के लिए 200 पानी के टैंकरों (Bengaluru Water Tank) को भी किराए पर लिया है।
यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब निजी टैंकरों ने अपनी कीमतें दोगुनी कर दी हैं क्योंकि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पानी की गंभीर कमी का सामना कर रही है।
बेंगलुरु में पानी की नई नियंत्रित कीमतें ( New Regulated Prices of Water in Bengaluru)-
- यदि पानी का वितरण क्षेत्र 5 किमी के दायरे में है, तो 6000-लीटर टैंकर की कीमत ₹600 तक होगी।
- यदि पानी का वितरण क्षेत्र 5 किमी से 10 किमी के बीच है, तो 6000-लीटर टैंकर की लागत ₹750 तक होगी।
- यदि पानी का वितरण क्षेत्र 5 किमी के दायरे में है, तो 8000-लीटर टैंकर की लागत ₹700 तक होगी।
- यदि पानी का वितरण क्षेत्र 5 किमी से 10 किमी के बीच है, तो 8000-लीटर टैंकर की लागत ₹850 तक होगी।
- यदि पानी का वितरण क्षेत्र 5 किमी के दायरे में है, तो 10,000-लीटर टैंकर की लागत ₹1000 तक होगी।
- यदि पानी का वितरण क्षेत्र 5 किमी से 10 किमी के बीच है, तो 10,000-लीटर टैंकर की लागत ₹1,200 तक होगी।
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बीबीएमपी और बीडब्ल्यूएसएसबी अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक की और कहा कि बेंगलुरु में पानी की कमी से निपटने के लिए एक उचित योजना होनी चाहिए। चूंकि आगे गर्मियां आने वाली हैं, इसलिए उन्होंने दोनों निकायों को यह भी निर्देश दिया कि यदि संकट और बढ़ता है तो वे अच्छी तरह से तैयार रहें।

Bengaluru Water Crisis
इससे पहले, निजी पानी टैंकर 1000 लीटर पानी के टैंकर के लिए ₹500 से ₹2,000 के बीच शुल्क लेते थे। इसके बाद कर्नाटक सरकार ने पानी की आपूर्ति अपने हाथ में ले ली और सभी निजी जल आपूर्तिकर्ताओं को आगे के संचालन के लिए बीबीएमपी के साथ खुद को पंजीकृत करने के लिए कहा। राज्य सूखे से बुरी तरह प्रभावित है और शहर में 7,000 बोरवेलों में से 3,000 से अधिक बोरवेल सूख गए हैं।
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी
बेंगलुरु में जल संकट के कारण कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि सिद्धारमैया सरकार ने विशेषज्ञों द्वारा सचेत किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की और एक सप्ताह के भीतर निर्णायक कार्रवाई नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी।
पानी की किल्लत के बीच स्कूल बंद, टैंकरों ने दोगुने किये दाम
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के विजयनगर स्थित एक कोचिंग सेंटर ने अपने विद्यार्थियों को 'आपात' स्थिति के कारण एक सप्ताह के लिए ऑनलाइन कक्षाएं लेने के लिए कहा है। ठीक इसी तरह शहर के बन्नेरघट्टा मार्ग स्थित एक स्कूल को भी बंद कर दिया गया तथा विद्यार्थियों को ऑनलाइन कक्षाएं लेने का निर्देश दिया गया।यह 'आपात' स्थिति और कुछ नहीं बल्कि शहर में जारी भीषण जल संकट है।वर्ष 2023 में बारिश की कमी के कारण पूरा कर्नाटक, विशेष रूप से बेंगलुरु हाल के वर्षों में जल संकट की सबसे खराब स्थिति का सामना कर रहा है।

Bengaluru Water Crisis
कम बारिश के लिए अल नीनो प्रभाव को जिम्मेदार ठहराया
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कम बारिश के लिए अल नीनो प्रभाव को जिम्मेदार ठहराया है।स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बेंगलुरु के कुमारकृपा रोड स्थित कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के कार्यालय-सह-आवास के अंदर पानी के टैंकर देखे गए हैं।
'हम कब तक इस तरह से पैसा खर्च करें?'
बेंगलुरु के उत्तरहल्ली के रहने वाले शरशचंद्र ने कहा, ''हमारे परिवार में छह सदस्य हैं। उचित तरीके से इस्तेमाल करने पर पानी का एक टैंकर पांच दिनों तक चलता है। इसका मतलब है कि हमें एक महीने में छह टैंकर पानी की जरूरत होती है, जिसके लिए हमें प्रति माह लगभग 9000 रुपये खर्च करने होंगे। हम कब तक इस तरह से पैसा खर्च करें?'
'पानी की आपूर्ति के लिए दूध के टैंकरों का भी उपयोग किया जाएगा'
बेंगलुरु विकास प्रभारी का जिम्मा संभाल रहे उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने बेंगलुरु में पानी की मांग को पूरा करने के लिए निजी टैंकर और निजी बोरवेल को अपने कब्जे में लेने की घोषणा की।उन्होंने यह भी कहा कि पानी की आपूर्ति के लिए दूध के टैंकरों का भी उपयोग किया जाएगा। सरकार प्रति टैंकर पानी की दर तय करने पर भी विचार कर रही है।
