ऑटो न्यूज़

अगस्त में रहा इन टॉप 10 स्कूटर का जलवा! Honda Activa की रही तगड़ी डिमांड

Top 10 Scooters Aug 2026: देश में स्कूटरों की मांग लगातार बढ़ने के साथ पिछले महीने अगस्त के बिक्री आंकड़े भी जारी हो चुके हैं। बीते महीने Honda Activa की 2.50 लाख से ज्यादा यूनिट बिकीं।

Image

अगस्त में बिकने वाले टॉप 10 स्कूटर (AI Generated Image)

Top 10 Scooters Aug 2026: भारतीय टू-व्हीलर बाजार में स्कूटर की मांग लगातार बनी हुई है। बीते महीने अगस्त में देश के टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटरों की कुल 7,16,519 यूनिट बिकीं। पिछले साल अगस्त 2025 में इन 10 स्कूटरों की कुल बिक्री 5,97,771 यूनिट थी। इस तरह सालाना आधार पर बिक्री में 1,18,748 यूनिट का इजाफा हुआ और टॉप 10 स्कूटरों की बिक्री 19.87 प्रतिशत बढ़ी। खास बात यह रही कि टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हर स्कूटर ने सालाना आधार पर पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज करवाई।

Honda Activa रही सबसे आगे

इस लिस्ट में Honda Activa सबसे आगे रही। अगस्त 2026 में Honda Activa की 2,55,815 यूनिट बिकीं, जबकि अगस्त 2025 में 2,44,271 यूनिट की बिक्री हुई थी। यानी Activa की बिक्री में 11,544 यूनिट का इजाफा हुआ और सालाना ग्रोथ 4.73 प्रतिशत रही। इतना ही नहीं, टॉप 10 स्कूटरों की कुल बिक्री में अकेले Activa की हिस्सेदारी 35.70 प्रतिशत रही।

दूसरे नंबर पर रही Jupiter

दूसरे नंबर पर TVS Motor Company Jupiter रही। अगस्त 2026 में Jupiter की 1,47,450 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल इसी महीने में बिकी 1,42,411 यूनिट से 5,039 यूनिट ज्यादा है। इसकी सालाना बिक्री में 3.54 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और टॉप 10 में इसकी हिस्सेदारी 20.58 प्रतिशत रही।

Activa और Jupiter की संयुक्त बिक्री 4,03,265 यूनिट रही। यानी टॉप 10 स्कूटरों की कुल बिक्री में इन दोनों मॉडल की हिस्सेदारी 56.28 प्रतिशत रही।

तीसरे स्थान पर Suzuki Access

लिस्ट में तीसरे स्थान पर Suzuki Access रही, जिसकी अगस्त 2026 में 69,558 यूनिट बिकीं। पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 14.39 प्रतिशत बढ़ी। चौथे नंबर पर Chetak रही, जिसकी 52,248 यूनिट बिकीं और इसकी सालाना ग्रोथ 272.83 प्रतिशत रही।

स्कूटर का नामअगस्त 2026 में बिकी यूनिटअगस्त 2025 में बिकी यूनिट
Honda Activa2,55,8152,44,271
TVS Jupiter1,47,4501,42,411
Suzuki Access69,55860,807
Bajaj Chetak52,24814,014
TVS iQube42,88224,434
TVS Ntorq40,25630,355
Hero Destini 12529,73719,383
Honda Dio27,67025,632
Hero Vida25,55812,273
Suzuki Burgman25,34524,191
कुल7,16,5195,97,771

Vida नौंवे और Burgman दसवें स्थान पर रही

इसके बाद iQube की 42,882 यूनिट, Ntorq की 40,256 यूनिट और Destini 125 की 29,737 यूनिट बिकीं। वहीं Hero की Dio ने 27,670 यूनिट की बिक्री दर्ज की। लिस्ट में Vida 25,558 यूनिट के साथ नौवें और Burgman 25,345 यूनिट के साथ दसवें स्थान पर रही।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article