देश

Bengaluru-Mysuru Expressway और सरल करेगा सफरः सिर्फ 75 मिनट में पहुंचेंगे एक से दूजे शहर, जानिए क्यों हैं खास

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 11, 2023, 02:36 PM IST

Bengaluru-Mysuru Expressway latest update in Hindi: इस एक्सप्रेस-वे को केंद्र सरकार की फ्लैगशिप भारतमाला परियोजना (बीएमपी) के तहत बनाया गया है। यह कुल 118 किलोमीटर लंबा प्रोजेक्ट है, जिसे लगभग 8480 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है।

Image

Bengaluru-Mysuru Expressway के जरिए पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Bengaluru-Mysuru Expressway latest update in Hindi: कर्नाटक में आईटी हब कहे जाने वाले बेंगलुरू से मैसूर तक का सफर अब और सरल हो जाएगा। यह न सिर्फ आरामदायक और सुविधानजक होगा बल्कि आपका काफी समय भी बचाएगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि देश को बेंगलुरू-मैसूर एक्सप्रेस-वे मिलने वाला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (12 मार्च, 2023) को इस एक्सप्रेस-वे को देश को समर्पित करेंगे। पीएम के अनुसार, यह कनेक्टिविटी से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, जो दक्षिण भारतीय सूबे के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक, यह प्रगति का हाईवे है। बेंगलुरू-मैसूर एक्सप्रेस-वे के निर्माण (इसमें NH-275 का एक हिस्सा भी शामिल है) में चार रेल ओवरब्रिज, नौ अहम पुल, 40 छोटे पुल और 89 अंडरपास और ओवरपास का विकास भी शामिल हैं।

यही नहीं, यह वहां के Shrirangpatna, Coorg व Ooty सरीखे कई शहरों और पड़ोसी राज्य Kerala के बीच कनेक्टिविटी भी सुधारेगा। एक्सप्रेस-वे के रूट में ग्रीन फील्ड बाईपास भी रहेगा। इस हाईवे को केंद्र सरकार की फ्लैगशिप भारतमाला परियोजना (बीएमपी) के तहत बनाया गया है। यह कुल 118 किलोमीटर लंबा प्रोजेक्ट है, जिसे लगभग 8480 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है।

ध्यान देने वाली बात है कि यह हाईवे बेंगलुरू और मैसूर के बीच सफर के समय को कम कर देगा। मौजूदा समय में बेंगलुरू से मैसूर तक का सफर तय करने में लगभग तीन घंटे का वक्त लगता है, पर इस एक्सप्रेस-वे के इस्तेमाल के चलते लोग 75 मिनट में एक शहर से दूसरे शहर (उक्त) पहुंच सकेंगे।

10 लेन वाले बेंगलुरू-मैसूर एक्सप्रेस-वे की शुरुआत बेंगलुरू में एनआईसीई एंट्रेस से होती है, जबकि यह मैसूर में रिंग रोड जंक्शन पर समाप्त होता है। यह एक्सप्रेस-वे इस बात को ध्यान में रखकर बनाया गया है कि इस पर 110 से 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से वाहन चलाए जा सकें।

इस हाईवे को इस्तेमाल करने वालों से 135 रुपए टोल फीस के रूप में लिए जा सकते हैं। वैसे, एनएचएआई इस फीस को चरणबद्ध तरीके से लागू करेगी। टोल प्लाजा पर 10 से अधिक गेट रहेंगे, जो कि स्मूद ट्रैफिक मूवमेंट के लिए फास्टैग लेन्स भी ऑफर करेंगे।

एक्सप्रेस-वे पर इसके अलावा पिट स्टॉप्स रहेंगे। साथ ही बीच में फूड ज्वॉइंट्स, पेट्रोल पंप, रेस्ट रूम्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग प्वॉइंट/स्टेशंस भी मिलेंगे। हालांकि, इन सारी चीजों को व्यवस्थित तरीके से चालू होने में थोड़ा समय लगेगा।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस