देश

श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, 6 जुलाई को राज्यभर में रहेगा अवकाश

पश्चिम बंगाल सरकार ने उनके पैतृक आवास का जीर्णोद्धार कर उसे पुराने गौरव के अनुरूप विकसित करने का फैसला किया है। उनकी स्मृति में पार्क, पुस्तकालय और स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इन सभी परियोजनाओं के लिए 200 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव रखा गया है।

Image

पश्चिम बंगाल में 6 जुलाई को राज्यभर में रहेगा अवकाश।

Photo : PTI

Dr. Shyama Prasad Mukherjee: पश्चिम बंगाल की सरकार ने जन संघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सम्मान में बड़ी घोषणा की है। पश्चिम बंगाल के इतिहास में डॉ. मुखर्जी के योगदान को अत्यंत सराहनीय बताते हुए उनके जन्मदिन छह जुलाई को राज्य में अवकाश घोषित किया है। वर्ष 2026 उनकी 125वीं जयंती का वर्ष है। मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यही नहीं, जिराट में 125 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

बजट में 200 करोड़ रुपये का प्रावधान

पश्चिम बंगाल सरकार ने उनके पैतृक आवास का जीर्णोद्धार कर उसे पुराने गौरव के अनुरूप विकसित करने का फैसला किया है। उनकी स्मृति में पार्क, पुस्तकालय और स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इन सभी परियोजनाओं के लिए 200 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव रखा गया है।

महंगाई भत्ते में 20 प्रतिशत की वृद्धि

भाजपा सरकार ने अपने पहले बजट में राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 20 प्रतिशत की वृद्धि, सभी प्रमुख सामाजिक योजनाओं को जारी रखने और एक लाख सरकारी रिक्तियों को भरने का वादा किया। वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने विधानसभा में राज्य का वार्षिक बजट पेश करते हुए अपनी घोषणाओं के जरिये राजकोषीय अनुशासन एवं कल्याणकारी प्रतिबद्धताओं के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया। इस दौरान सत्तापक्ष की ओर से जोरदार तालियां बजीं। दासगुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों को मिलने वाली महंगाई राहत में वृद्धि एक अक्टूबर से प्रभावी होगी और कुल डीए 38 प्रतिशत हो जाएगा।

एक लाख रिक्तियों को चरणबद्ध तरीके से भरा जाएगा

नई सरकार के रोजगार लक्ष्यों का उल्लेख करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकारी विभागों में एक लाख रिक्तियों को चरणबद्ध तरीके से भरा जाएगा, जिनमें एक-तिहाई पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। मंत्री ने कहा, 'हम सभी मौजूदा सामाजिक कल्याण योजनाओं को जारी रखेंगे।’ एक महत्वपूर्ण आवंटन के तहत सरकार ने अपनी प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं में से अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये निर्धारित किए। मंत्री ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा प्रदान करने के लिए 550 करोड़ रुपये की घोषणा की और कहा कि इस योजना को सुगम बनाने के लिए जल्द ही 'पिंक कार्ड’ प्रणाली शुरू की जाएगी।

8.15 लाख करोड़ रुपये का कर्ज विरासत में मिला-दासगुप्ता

दासगुप्ता ने कहा कि सरकार को पिछली सरकार से 8.15 लाख करोड़ रुपये का कर्ज विरासत में मिला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राजकोषीय अनुशासन सरकार की प्रमुख प्राथमिकता बना रहेगा। सभी दलों के विधायकों को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के तहत वार्षिक आवंटन को 70 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये करने की घोषणा की। बजट में कुछ विशिष्ट सामाजिक समूहों के लिए भी उपाय शामिल किए गए हैं। सेवानिवृत्त पत्रकारों को 5,000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी, जबकि राजनीतिक कारणों से जेल में रहे लोगों को 10,000 रुपये प्रति माह पेंशन प्रदान की

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

एनर्जी से मिनरल्स तक…विकसित भारत के लिए PM मोदी का फॉर्मूला, सरकार के कदमों के बारे में बताया

एनर्जी से मिनरल्स तक…विकसित भारत के लिए PM मोदी का फॉर्मूला, सरकार के कदमों के बारे में बताया

'हमने मान लिया है कि सरकारी स्कूल ऐसे ही होते हैं...', स्वतंत्रता दिवस पर अरविंद केजरीवाल ने उठाया गवर्नमेंट स्कूलों के हालात का मुद्दा

'हमने मान लिया है कि सरकारी स्कूल ऐसे ही होते हैं...', स्वतंत्रता दिवस पर अरविंद केजरीवाल ने उठाया गवर्नमेंट स्कूलों के हालात का मुद्दा

PM Modi Red Fort Speech: 'सस्ता मिलता है, जल्दी मिलता है, इस सोच से...', लाल किले की प्राचीर से PM मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर

PM Modi Red Fort Speech: 'सस्ता मिलता है, जल्दी मिलता है, इस सोच से...', लाल किले की प्राचीर से PM मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर

Independence Day 2026: राजघाट जाकर PM मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, तस्वीरों में दिखा श्रद्धा का भाव

Independence Day 2026: राजघाट जाकर PM मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, तस्वीरों में दिखा श्रद्धा का भाव

आज की ताजा खबर, 15 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: CJP महाराष्ट्र में हिंगोली गांव से शुरू करेगी ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, आज से राष्ट्रव्यापी पहल की होगी शुरूआत

आज की ताजा खबर, 15 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: CJP महाराष्ट्र में हिंगोली गांव से शुरू करेगी ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, आज से राष्ट्रव्यापी पहल की होगी शुरूआत