देश

दिल्ली धमाके से पहले आतंकी उमर ने बनाया था Video, सुसाइड बॉम्बिंग पर बातचीत की

बताया जा रहा है कि यह वीडियो उसने विस्फोट से पहले रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में वह जिहादी मानसकिता और सुसाइड बॉम्बिंग की पैरवी करता दिखता। इस वीडियो को उसने खुद बनाया था। बीते 10 नवंबर को लाल किले के पास आई-20 कार में हुए विस्फोट में उमर भी मारा गया।

Image

लाल किले के पास बीते 10 नवंबर को हुआ कार में ब्लास्ट। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Terrorist Umar video: दिल्ली ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आतंकवादी उमर ने अपनी कार में विस्फोट से पहले एक वीडियो बनाया था। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उसने विस्फोट से पहले रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में वह सुसाइड बॉम्बिंग की पैरवी करते दिखा। इस वीडियो को उसने खुद बनाया था। बीते 10 नवंबर को लाल किले के पास आई-20 कार में हुए विस्फोट में उमर भी मारा गया। इस विस्फोट में 10 लोगों की मौत हुई और करीब 25 लोग घायल हुए।

राजधानी दिल्ली को दहलाने की फिराक में रहे आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद नबी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। इस वीडियो में उमर अंग्रेजी में तकरीर करता हुआ दिखाई दे रहा है और आत्मघाती बमबारी को जायज ठहराया है। वीडियो में उमर अकेला नजर आया है और उसने एक कमरे में बैठकर यह वीडियो रिकॉर्ड किया है। दिल्ली धमाके में मारा गया उमर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला था। पेशे से वह डॉक्टर था, लेकिन गुपचुप तरीके से जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल से सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ था।

वीडियो किसने जारी किया जानकारी नहीं

उमर ने कहा, 'सुसाइड बॉम्बिंग को लेकर कई तरह के भ्रम हैं। यह इस्लाम में काफी जानी पहचानी बात है। इसके खिलाफ कई तरह की बहस भी होती रही हैं। वह इसे शहीद होने का ऑपरेशन बता रहा है। उमर दूसरों को भी इसके लिए आगे आने की बात कर रहा है। हालांकि ये वीडियो कहां से आया है और किसने ये वीडियो जारी किया है, इसकी जानकारी नहीं मिली है।

कई-कई दिनों तक परिवार से संपर्क में नहीं रहता था उमर

रिपोर्टों के मुताबिक जांच में पूछताछ के दौरान उमर की मां ने खुलासा किया कि उन्हें काफी समय से शक था कि उनका बेटा कट्टरपंथी सोच की ओर झुक गया है। वह कई-कई दिनों तक परिवार से संपर्क में नहीं रहता था। धमाके से कुछ समय पहले उसने अपने घरवालों से साफ कह दिया था कि वे उसे कॉल न करें। इसके बावजूद परिवार ने उमर के इस बदलते व्यवहार की जानकारी पहले कभी पुलिस को नहीं दी।

Anuj Mishra
अनुज मिश्रा author

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।... और देखें

End of Article