देश

विपक्ष को PM मोदी की नसीहत, चुनावी हार की हताशा सदन में न निकालें, सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2023, 10:45 AM IST

Winter Session Of Parliament: पीएम ने कहा कि 'इस चुनाव में लोगों ने नकारात्मकता को नकारा है। वर्तमान चुनाव नतीजो के आधार पर कहूं तो यह उनके लिए बहुत बड़ा मौका है। इस हार से वे सीख सकते हैं और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें। हर किसी का भविष्य उज्ज्वल है।

Image

4 दिसंबर से संसद के शीतकाली सत्र की शुरुआत हुई।

Photo : ANI

Narendra Modi News: शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को नसीहत दी है। संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में प्रधानमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनावों में विपक्ष की हार हुई है। इसकी हताशा और निराशा को वह समझ सकते हैं लेकिन उन्होंने विपक्षी दलों से इस हताशा को सदन में न उतारने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष को इस हार से सीख लेने की जरूरत है। इस हार में उनके लिए एक स्वर्णिम अवसर है। इससे सीख लेकर वे सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ सकते हैं।

चुनाव में लोगों ने नकारात्मकता को नकारा-पीएम

पीएम ने कहा कि 'इस चुनाव में लोगों ने नकारात्मकता को नकारा है। वर्तमान चुनाव नतीजो के आधार पर कहूं तो यह उनके लिए बहुत बड़ा मौका है। इस हार से वे सीख सकते हैं और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें। हर किसी का भविष्य उज्ज्वल है। पराजय का गुस्सा सदन में न उतारें। थोड़ा सा अपना रुख बदलिए। यह मौका मत जाने दीजिए। लोकतंत्र में विपक्ष बहुत महत्वपूर्ण है। उसे सामर्थ्यवान होना होगा। देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है, सभी सांसदों को इस दिशा में काम करना चाहिए।'

'राजनीतिक गर्मी से तेजी से बढ़ रही'

पीएम ने कहा, '4 राज्यों के उत्साह बढ़ाने वाले चुनाव नतीजे आए हैं। राजनीतिक गर्मी तेजी से बढ़ रही है। बीजेपी के सभी वर्गों का समर्थन मिला है। हम संसद के नए मंदिर में मिल रहे हैं। नया भवन है, यहां कुछ कमियां महसूस हो सकती हैं। पीएम ने मीडिया से कहा कि संसद के नए भवन में यदि उन्हें किसी तरह की कोई कमी दिखती है तो वे इसे ठीक करने के लिए कह सकते हैं।

सदन में गंभीर चर्चा करने की अपील

उन्होंने कहा, 'यह मंदिर जनआकांक्षाओं के लिए विकसित भारत की नींव मजबूत बनाने के लिए बहुत मजबूत मंच है। सांसद ज्यादा से ज्यादा तैयारी करके आएं, उन पर गंभीर चर्चा हो, सुझावों पर विचार किया जाए। संसद में चर्चा न होने पर देश निराश होता है।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, 'सर्वजन सनातन पार्टी' के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, 'सर्वजन सनातन पार्टी' के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम