देश

पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज, गोलीबारी मामले में पटना की बेऊर जेल में हैं बंद

Mokama Firing Case: बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज हो गई है। 5 फरवरी को पटना के एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान दोनों पक्षों के वकीलों में बहस देखने को मिली थी।

Image

अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Anant Singh: मोकामा गोलीबारी मामले में बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज हो गई है। जानकारी के अनुसार, पटना के एमपी एमएलए कोर्ट ने अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी है। बता दें, मोकामा गोलीकांड में अनंत सिंह ने सरेंडर किया था। 5 फरवरी को पटना के एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान दोनों पक्षों के वकीलों में बहस देखने को मिली थी। दोनों पक्षों के वकीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने कल अपना फैसला रिजर्व रख लिया था।

22 जनवरी को मोकामा में हुई थी गोलीबारी

आज ने फैसला सुनाते हुए बाहुबली नेता और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की याचिका को खारिज कर दिया। बता दें, 22 जनवरी को मोकामा में हुई गोलीबारी मामले में अनंत सिंह इस समय पटना की बेऊर जेल में बंद हैं। बता दें, अनंत सिंह और कुख्यात सोनू मोनू गैंग के बीच हिंसक झड़प और फायरिंग की घटना सामने आई थी। सोनू मोनू की मां ने अनंत सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि अनंत सिंह और उनके समर्थकों ने उनके घर पर हमला किया, मारपीट की, गोलियां चलाईं और घर तोड़ने जैसी आपराधिक हरकतें की। बता दें कि अनंत सिंह बिहार की राजनीति में एक विवादित चेहरा रहे हैं। बाहुबली छवि और कई आपराधिक मामलों में नाम आने के कारण वे हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article