देश

Badrinath National Highway: जल्द खुलेगा जोशीमठ में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे, एसडीआरएफ ने श्रद्धालुओं को पैदल पार कराया रास्ता

Badrinath National Highway: उत्तराखंड के जोशीमठ से राहत भरी खबर आ रही है। बद्रीनाथ हाईवे पर जोशीमठ के पास में बंद हुई सड़क अब जल्दी खुलने वाली है।

Image

बद्रीनाथ हाईवे पर जोशीमठ के पास में बंद हुई सड़क के अब जल्दी खुलने की संभावना

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • बद्रीनाथ हाईवे पर जोशीमठ के पास में बंद हुई सड़क अब जल्दी खुलने वाली है।
  • जोशीमठ में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को पैदल यात्रियों के लिए खोल दिया गया।
  • एसडीआरएफ कर्मी तीर्थयात्रियों को पैदल इस भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र को पार करने में कर रहे मदद

Badrinath: जोशीमठ के निकट जोगी धारा के ठीक समीप बीते मंगलवार को बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से बाधित हो चला था आपको बता दें कि 60 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक रास्ता नहीं खुल पाया है। बता दे कि सैकड़ो की तादात में दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतार लगी हुई है दोनों तरफ तीर्थ यात्री फंसे हुए हैं और ऐसे में संबंधित विभाग की मशीनें लगातार दिन रात बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग जोशीमठ के पास में हुई बाधित मुख्य सड़क को खोलने में लगी हुई है।

बड़ी बात तो यह है कि इस विपदा की घड़ी में किसी भी तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की मुसीबतों का सामना न करना पड़े और ऐसे में जोशीमठ नगर के लोग भी तीर्थ यात्रियों की मदद करने के लिए आगे आए हैं, आपको बता दें कि जोशीमठ नगर के सुनील वार्ड के सभी परिवारों ने अपने-अपने घरों से तैयार किया हुआ भोजन सभी तीर्थ यात्रियों को सम्मानपूर्वक खिलाया। तो वही एक और जोशीमठ नगर के व्यापार संघ के सेवादारों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। तीर्थ यात्रियों की सेवा भक्ति में व्यापार संघ के सभी सेवादारों ने हर दिन जगह-जगह पर लंगर लगवाया और सभी तीर्थ यात्रियों को भरपूर भोजन करवाया। भारतीय सेना के जवान भी सभी तीर्थ यात्रियों की मदद करने के लिए आगे आए भारतीय सेना के जवानों ने अलग-अलग जगह पर अपना लंगर लगाया और सभी तीर्थ यात्रियों की जमकर सेवा की।

एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस कर रही श्रद्धालुओं की मदद

इस बीच, जोशीमठ के भनेरपानी में पहाड़ी से भारी मलबा गिरने के कारण अवरुद्ध हुए बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को पैदल यात्रियों के लिए खोल दिया गया। एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें दिखाया गया कि कई एसडीआरएफ कर्मी तीर्थयात्रियों और मतदान दलों को पैदल इस भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र को पार करने में मदद कर रहे हैं। एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने एक्स पर लिखा कि जिला चमोली 11 जुलाई 2024 को बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पैदल यात्रियों और मतदान दल के लिए खोल दिया गया, यात्रियों को एसडीआरएफ जवानों द्वारा सुरक्षित सड़क पार करने में मदद की जा रही है।

इससे पहले बुधवार को बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाताल गंगा लंगसी सुरंग के पास पहाड़ी से भूस्खलन के कारण सड़क अवरुद्ध हो गई थी। पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण पहाड़ियों में भूस्खलन हुआ है और बद्रीनाथ जाने वाला राजमार्ग कई जगहों पर मलबे के कारण अवरुद्ध हो गया है। इससे पहले 5 जुलाई को चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो स्थानों पर मलबा आने के कारण कई घंटों तक यातायात बाधित रहा था । इस बीच, चमोली के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) हिमांशु खुराना ने भी एक्स पर लिखा कि जोशीमठ में सड़क अवरुद्ध होने के कारण, द्रोणगिरी, जुम्मा, कोषा और अरुधि पटुदी जैसे दूरदराज के मतदान केंद्रों से मतदान दलों को मतदान सामग्री के साथ हेलीकॉप्टर द्वारा जोशीमठ से गोपेश्वर ले जाया जा रहा है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस