देश

Ram Mandir Pran Pratishta Video: रामलला के आगमन से पहले कैसा है अयोध्या का माहौल, देखिए रामभक्तों का उत्साह

Ram Mandir pran Pratishta Video: अयोध्या नगरी इस समय रामभक्तों से भरी हुई है। राम के आने की खुशी में कोई नाच रहा है तो कोई गा रहा है। कहीं राम के भजन चल रहे हैं, तो कहीं रामधुनी हो रही है। कहीं भंडारे की तैयारी चल रही है, तो कहीं प्रसाद बनाए जा रहे हैं।

Image

प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में कैसा है माहौल

Ram Mandir pran Pratishta Video: अयोध्या अपने राजा, अपने ईष्टदेव रामलला की स्वागत करने के लिए बेकरार दिख रहा है। 500 वर्षों का इंतजार आज यानि कि 22 जनवरी 2024 को खत्म होने जा रहा है। अपने प्रिय राम के स्वागत के लिए अयोध्या नगरी दुल्हन की तरह सजी हुई है। राम भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है।

कड़ी सुरक्षा के बीच भी उत्साह

अयोध्या इस समय किले में तब्दील हो चुका है। आज दोपहर राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। पीएम मोदी इस प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंचने वाले हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ खुद सारी व्यवस्थाओं पर नजर बनवाए हुए हैं। प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने के लिए मेहमान रविवार से ही अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसी स्थिति में अयोध्या में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच भी राम भक्त अपने ईष्ट देव की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं।

कोई गा रहा तो कोई नाच रहा

अयोध्या नगरी इस समय रामभक्तों से भरी हुई है। राम के आने की खुशी में कोई नाच रहा है तो कोई गा रहा है। कहीं राम के भजन चल रहे हैं, तो कहीं रामधुनी हो रही है। कहीं भंडारे की तैयारी चल रही है, तो कहीं प्रसाद बनाए जा रहे हैं।

बजेगी मंगल ध्वनि

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले करीब दो घंटे तक सुनायी देने वाली दिव्य ‘मंगल ध्वनि’ में देशभर के 50 पारंपरिक वाद्य यंत्रों का उपयोग किया जाएगा। अयोध्या के प्रसिद्ध कवि यतींद्र मिश्र द्वारा संचालित इस भव्य संगीतमय प्रस्तुति को नयी दिल्ली की संगीत नाटक अकादमी से सहयोग प्राप्त है। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश से बांसुरी और ढोलक, कर्नाटक से वीणा, महाराष्ट्र से सुंदरी, पंजाब से अलगोजा, ओडिशा से मर्दला, मध्य प्रदेश से संतूर, मणिपुर से पुंग, असम से नगाड़ा और काली, छत्तीसगढ़ से तंबूरा, बिहार से पखावज, दिल्ली से शहनाई और राजस्थान से रावणहत्था बजाने वाले कलाकर शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल के श्रीखोल और सरोद, आंध्र प्रदेश से घटम, झारखंड से सितार, तमिलनाडु से नादस्वरम और मृदंग तथा उत्तराखंड से हुड़का कलाकर भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'INDIA' गठबंधन के नेताओं को हिरासत में लेना 'नाकाम' सरकार के अहंकार का सबूत: रेवंत रेड्डी

'INDIA' गठबंधन के नेताओं को हिरासत में लेना 'नाकाम' सरकार के अहंकार का सबूत: रेवंत रेड्डी

'कभी सोचा नहीं था जीवन में यह पड़ाव भी आएगा', IGI स्टेडियम में बोले PM,सरकार के प्रमुख के तौर पर पूरे किए 25 साल

'कभी सोचा नहीं था जीवन में यह पड़ाव भी आएगा', IGI स्टेडियम में बोले PM,सरकार के प्रमुख के तौर पर पूरे किए 25 साल

पाकिस्तानी महिला एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा नेवी जवान, दे दिए गोपनीय रक्षा डेटा, हुआ अरेस्ट, रडार पर 13 और

पाकिस्तानी महिला एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा नेवी जवान, दे दिए गोपनीय रक्षा डेटा, हुआ अरेस्ट, रडार पर 13 और

आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, राहुल-प्रियंका सहित कई नेताओं पर FIR दर्ज

आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, राहुल-प्रियंका सहित कई नेताओं पर FIR दर्ज

आज की ताजा खबर, 7 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: यूपी पंचायत चुनाव पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, OBC आरक्षण और चुनाव की टाइमलाइन पर टिकी नजर...नोएडा में छह लोगों ने आत्महत्या की, नौ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

आज की ताजा खबर, 7 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: यूपी पंचायत चुनाव पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, OBC आरक्षण और चुनाव की टाइमलाइन पर टिकी नजर...नोएडा में छह लोगों ने आत्महत्या की, नौ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत