देश

एक्सिओम-4 मिशन पर अपडेट, अब 22 जून को होगी रवानगी, बार-बार टल रहा शुभांशु को ISS ले जाना वाला अभियान

एक्सिओम स्पेस ने अपने ताजा अपडेट में बुधवार को कहा कि नासा, एक्सिओम स्पेस और स्पेस एक्स अपने इस मिशन को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी रविवार यानी 22 जून से पहले नहीं कर रहे हैं। एक्सिओम-4 मिशन 22 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हो सकता है।

Image

अब 22 जून को रवाना हो सकता एक्सिओम-4 मिशन।

Axiom-4 Mission: एक्सिओम-4 मिशन की रवानगी एक बार फिर टल गई है। अब यह 22 जून को हो सकती है। एक्सिओम स्पेस ने अपने ताजा अपडेट में बुधवार को कहा कि नासा, एक्सिओम स्पेस और स्पेस एक्स अपने इस मिशन को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी रविवार यानी 22 जून से पहले नहीं कर रहे हैं। एक्सिओम-4 मिशन 22 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हो सकता है। इस मिशन में शामिल चार अंतरिक्ष यात्रियों में भारत के शुभांशु शुक्ला भी हैं।

तकनीकी खामियों की वजह से टल रहा लॉन्च

तकनीकी खामियों की वजह से यह मिशन अब तक रवाना नहीं हो पाया है। यह लगातार टलता रहा है। इससे पहले फाल्कन-9 रॉकेट में तकनीकी खामी मिलने के बाद इसे स्थगित किया गया। स्पेस एक्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि एक बार जांच पूरी होने और पेंडिंग रेंज उपलब्धता के बाद लॉन्च की नई तारीख का एलान किया जाएगा।

29 मई को लॉन्च किया जाना था

एक्सिओम-4 मिशन को मूल रूप से 29 मई को लॉन्च किया जाना था। इसे पहले 8 जून और बाद में 10 जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। 10 जून को उड़ान पथ में खराब मौसम के कारण प्रक्षेपण को एक दिन के लिए टाला गया। 11 जून को रॉकेट में खामी के चलते इसे चौथी बार स्थगित किया गया। अगली तारीख का एलान अभी होना है।

कौन हैं शुभांशु शुक्ला

शुभांशु भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टनह हैं। उन्हें एक्सिओम-4 मिशन में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) जाने के लिए चुना गया है। इस तरह वह अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रहने वाले पहले भारतीय बनेंगे। शुभांशु के पास वायुसेना के विभिन्न लड़ाकू विमानों में 2,000 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव हासिल किया है। सुखोई-30 एमके 1, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डॉर्नियर और एएन-32 जैसे कई विमानों को उड़ाया और परीक्षण किया है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ