केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर बड़ा हमला, कहा- राहुल गांधी को बार-बार रिलॉन्च करने की कोशिश हो रही है। INDIA गठबंधन राहुल को नेता मानने को तैयार नहीं, जब कांग्रेसी ही नहीं मान रहे तो देश कैसे मानेगा। शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर हमला सामने आया है।
शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि लगातार चुनावी हार के बाद भी कांग्रेस आत्मचिंतन और माफी के बजाय झूठ फैला रही है। शिवराज बोले- कांग्रेस ने तय कर रखा है, ‘हम नहीं सुधरेंगे'
'बैठक शुरू होने से पहले ही गठबंधन बिखर गया'
वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी पर गलतियों के लिए माफी मांगने के बजाय झूठ और मनगढ़ंत आरोप लगाने का आरोप लगाया।
INDIA गठबंधन की बैठक पर शिवराज ने तंज कसते हुए कहा कि 'बैठक शुरू होने से पहले ही गठबंधन बिखर गया।'
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: नितिन नवीन के आवास पर BJP की अहम बैठक, अमित शाह-राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे; संगठन को लेकर हुई चर्चा
राहुल गांधी को बार-बार ‘रिलॉन्च’ करने की कोशिश पर तंज
अखिलेश यादव, एमके स्टालिन, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन की मौजूदगी को लेकर शिवराज ने सवाल उठाए। शिवराज का दावा-INDIA गठबंधन राहुल गांधी को अपना नेता मानने के लिए तैयार नहीं। वहीं उन्होंने राहुल गांधी को बार-बार ‘रिलॉन्च’ करने की कोशिश पर तंज कसा।
'राहुल गांधी खुद कह रहे थे, ‘मुझ पर भरोसा करो, मुझ पर विश्वास करो’
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक का जिक्र करते हुए बोले शिवराज-राहुल गांधी खुद कह रहे थे, ‘मुझ पर भरोसा करो, मुझ पर विश्वास करो...’ शिवराज ने तंज कसते हुए कहा कि 'मतलब कांग्रेस को ही राहुल गांधी पर भरोसा नहीं है।'
राहुल का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हमला तेज
वहीं SIR विवाद के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर हमला तेज कर दिया है और चुनाव आयोग के प्रमुख को मिलने वाली कानूनी सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी की यह टिप्पणी तब आई है जब विपक्षी दलों ने SIR प्रक्रिया और वोटर लिस्ट में बदलाव के दौरान कथित अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा, 'सवाल: CEC ज्ञानेश कुमार अकेले ऐसे भारतीय क्यों हैं जिन्हें जीवन भर के लिए पूरी कानूनी सुरक्षा मिली हुई है? जवाब: क्योंकि PM मोदी चुनाव में धांधली के लिए उनका इस्तेमाल करते हैं।'
