देश

कॉकरोच जनता पार्टी का राष्ट्रीय विस्तार, आशुतोष रांका ने नए रोडमैप और बड़े ऐलान के दिए संकेत, आज का दिन अहम

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके के महाराष्ट्र स्थित छत्रपति संभाजीनगर आवास पर संगठन के शीर्ष नेताओं की लगभग सात घंटे लंबी मैराथन बैठक हुई। इस बैठक में प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।

Image

CJP का मंथन

Photo : PTI

CJP announcement today- देश भर में परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ हुए विरोध-प्रदर्शनों के माध्यम से एक प्रमुख छात्र मंच के रूप में उभरी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अपने आंदोलन के अगले चरण और राष्ट्रीय विस्तार को लेकर बड़ा ऐलान करने जा रही है। संगठन के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि शीर्ष नेतृत्व ने इस नए रोडमैप को अंतिम रूप दे दिया है।

अभिजीत दीपके के घर पर 7 घंटे मंथन

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके के महाराष्ट्र स्थित छत्रपति संभाजीनगर आवास पर संगठन के शीर्ष नेताओं की लगभग सात घंटे लंबी मैराथन बैठक हुई। इस बैठक में प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (जैसे इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप) के जरिए आम जनता और छात्रों से मिले हजारों सुझावों का गहराई से विश्लेषण किया और उसी आधार पर अपनी आगे की रणनीति तय की।

राजनीतिक पार्टी में नहीं बदलेगी सीजेपी

सीजेपी के संस्थापकों ने स्पष्ट किया है कि यह संगठन किसी चुनावी राजनीति या पारंपरिक राजनीतिक पार्टी में नहीं बदलेगा। संस्थापक अभिजीत दीपके के अनुसार, देश के लोगों का पारंपरिक राजनीति और मौजूदा व्यवस्था से भरोसा उठ चुका है, इसलिए यह संगठन एक सामाजिक दबाव समूह (प्रेशर ग्रुप) के रूप में काम करेगा। संगठन की विचारधारा महात्मा गांधी और डॉ. बी.आर. आंबेडकर के सिद्धांतों पर आधारित होगी, जिसमें अहिंसक और लोकतांत्रिक तरीकों से सुधार की मांग की जाएगी।

ध्यान सिर्फ 'शिक्षा सुधारों' पर

  • सीजेपी नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनका ध्यान केवल शिक्षा प्रणाली में सुधारों पर केंद्रित रहेगा
  • प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करना
  • पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कड़े कानूनों और व्यवस्थागत बदलाव की मांग
  • छात्रों के कल्याण और शिक्षा तंत्र को मजबूत करना।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को मील का पत्थर माना

संगठन का मुख्य ध्यान केवल शिक्षा प्रणाली में सुधारों पर केंद्रित रहेगा, जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करना, पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कानूनों व व्यवस्थागत बदलावों की मांग करना और छात्रों का कल्याण शामिल है। सीजेपी नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को अपने आंदोलन का एक प्रमुख मील का पत्थर माना है। संगठन का कहना है कि यह केवल शुरुआत है और अब देश भर के छात्र तंत्र को व्यवस्थित करने तथा व्यापक बदलाव लाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार का समय आ गया है।

सीजेपी का मुख्य लक्ष्य पूरे देश में छात्र संगठनों का एक व्यापक नेटवर्क तैयार करना है, जो एक केंद्रीय मंच की तरह काम करेगा। इसके तहत विभिन्न राज्यों के क्षेत्रीय छात्र समूह अपनी स्वतंत्र पहचान बनाए रखते हुए एक साथ आ सकेंगे। झारखंड, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों में चल रहे शिक्षा संबंधी छात्र आंदोलनों को सीजेपी का पूर्ण समर्थन प्राप्त होगा।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article