देश

'टमाटरों' की सुरक्षा कर रहे हैं बाउंसर, अखिलेश यादव बोले-इससे काम नहीं चलेगा सरकार दे Z+ सुरक्षा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 10, 2023, 05:20 PM IST

tomatoe viral video: टमाटर के दाम सुनकर लोगों को पसीना निकल रहा है वहीं इस सबके बीच टमाटर के भाव से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

टमाटर के दाम सुनकर लोगों को पसीना निकल रहा है

Z Plus Security For Tomato: टमाटर की कीमतों में आग लगी है इससे ना सिर्फ लोग प्रभावित हो रहे हैं बल्कि लोगों का गुस्सा भी सरकार के उपर फट रहा है, वहीं सोशल मीडिया में भी इसे लेकर कई कैंपेन चल रहे हैं जिसमें टमाटर की कीमतों को लेकर मीम्स बन रहे हैं। वहीं इस सबके बीच सोशल मीडिया पर वाराणसी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स टमाटर की रखवाली के लिए अपनी दुकान पर बाउंसर खड़े कर रखे हैं, इसकी खासी चर्चा हो रही है वहीं बताया जा रहा है कि बाउंसर खड़े करने वाले दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सब्जी विक्रेता ने टमाटर की सुरक्षा के लिए बाउंसर लगाकर सब्जी बेचना शुरू कर दिया है इसकी जानकारी होने के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी सक्रिय हो गए और उन्होंने टमाटर की जेड सुरक्षा की मांग कर डाली। वहीं सोशल मीडिया पर ऐसी भी खबरें सामने आईं कि कि टमाटर चोरी भी हो रहे हैं, वहीं लोग दुकानों से इसे लूटकर ले जा रहे हैं।

वाराणसी के लंका क्षेत्र के नगवां में सब्जी बेचने वाले अजय फौजी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी है और उसने टमाटर की बड़ी कीमतों का विरोध जताने के लिए अपनी दुकान पर बाउंसर को तैनात किया, उसका कहना है कि महंगाई अधिक है, टमाटर 150 के पार है, कोई विवाद न हो इसके लिए बाउंसर खड़े किए हैं।

वाराणसी सब्जी दुकानदार अजय फौजी ने महंगाई के लिए प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि लोग पीएम मोदी के राज में मंहगाई से त्रस्त हैं, उन्होंने कहा कि टमाटर इस समय 160 रुपये किलो बिक रहा है, इस वजह से लोग 50 या 100 ग्राम टमाटर ही खरीद रहे हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article