देश

वकील के साथ अधिक वक्त बिताना चाहते हैं CM केजरीवाल, खटखटाया अदालत का दरवाजा

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2024, 09:56 PM IST

Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाले मामले में जेल में बंद हैं। इस बीच उन्होंने अदालत से वकील के साथ अधिक वक्त बिताने की अनुमति देने अनुरोध किया है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता केजरीवाल ने अदालत से हर सप्ताह वकील के साथ मुलाकात बढ़ाकर पांच कर देने का अनुरोध किया।

Image

सीएम केजरीवाल ने कोर्ट से लगाई गुहार।

Photo : Twitter

Arvind Kejriwal News: जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को एक स्थानीय अदालत में अर्जी देकर गुहार लगायी कि देश के विभिन्न हिस्सों में उनके खिलाफ लंबित मामलों के सिलसिले में तैयारी के लिए उन्हें अपने वकील के साथ अधिक वक्त बिताने की अनुमति दी जाए।

अदालत के सामने सीएम केजरीवाल ने लगाई गुहार

केजरीवाल ने यह दावा करते हुए आवेदन दिया कि हर सप्ताह अपने वकील के साथ बस दो मुलाकातों, जैसा कि अदालत ने अनुमति दे रखी है, काफी नहीं है क्योंकि वह विभिन्न राज्यों में कई मामलों का सामना कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें विचार-विमर्श / परामर्श के लिए अधिक समय की जरूरत है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता केजरीवाल ने अदालत से हर सप्ताह वकील के साथ मुलाकात बढ़ाकर पांच कर देने का अनुरोध किया।

अदालत ने 15 अप्रैल तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

यह आवेदन शुक्रवार को विशेष ईडी (मामले) न्यायाधीश कावेरी बावेजा के सामने सुनवाई के लिए आने की संभावना है। अदालत ने कथित आबकारी नीति घोटाले से संबंधित धनशोधन मामले में एक अप्रैल को केजरीवाल को 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

ईडी ने केजरीवाल को बताया शराब घोटाले का साजिशकर्ता

प्रवर्तन निदेशालय ने आप नेता पर ‘दिल्ली शराब घोटाले की पूरी साजिश, इस नीति को बनाने एवं उसे लागू करने, परस्पर फायदे के लिए (शराब कारोबारियों को) लाभ पहुंचाने में’ शामिल रहने का आरोप लगाया है। ईडी का आरोप है कि इस घोटाले से जो धनराशि मिली उसका आप ने गोवा विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल किया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article