देश

अरविंद केजरीवाल ने परिवार संग हनुमान मंदिर में की पूजा, पंजाब CM भगवंत मान भी रहे मौजूद

Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान व अन्य आम आदमी पार्टी के नेता भी मौजूद रहे।

Image

अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में की पूजा

Photo : ANI

Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान व अन्य आम आदमी पार्टी के नेता भी मौजूद रहे। बता दें, अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद सबसे पहले हनुमान मंदिर जाने का ऐलान किया था।

सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए 1 जून तक की अंतरिम जमानत दी है। उन्हें 2 जून को सरेंडर करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अंतरिम जमानत के दौरान अरविंद केजरीवाल सीएम ऑफिस नहीं जा सकते हैं और न ही एलजी की अनुमति के बिना किसी भी फाइल पर हस्ताक्षर करेंगे।

आते ही चुनाव प्रचार में जुटे अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल के पास लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए करीब 20 दिन का समय है। हनुमान मंदिर में दर्शन करने के बाद अरविंद केजरीवाल 1 बजे आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता को संबोधित करने वाले हैं। इसके बाद वह चार बजे दक्षिणी दिल्ली के महरौली में रोड शो करेंगे। शाम 6 बजे केजरीवाल पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर में भी रोड शो करेंगे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद हो सकते हैं।

इन सीटों पर असर डाल सकते हैं केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव में कुल 18 सीटों पर सीधा असर डाल सकते हैं। दरअसल, इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी दिल्ली की चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा तीन सीटों पर कांग्रेस पार्टी है। आम आदमी पार्टी के खाते वाले 4 सीटों पर केजरीवाल सीधा असर डाल सकते हैं और चुनाव में जीत-हार का फैक्टर बन सकते हैं। इसके साथ-साथ पंजाब की 13 व हरियाणा की एक मात्र कुरुक्षेत्र सीट पर भी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मैदान में हैं, यहां भी केजरीवाल अपना करिश्मा दिखा सकते हैं। बता दें, दिल्ली के साथ हरियाणा की कुरुक्षेत्र सीट पर 25 मई को चुनाव होने हैं। वहीं, पंजाब की 13 सीटों पर 1 जून को मतदान होगा।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article