देश

केजरीवाल ने 40 मिनट की डॉक्टर से बात, लेकिन इंसुलिन का जिक्र तक नहीं...इसी के लिए कोर्ट पहुंचे थे Delhi CM

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2024, 09:44 AM IST

Arvind Kejriwal Sugar Treatment: जेल प्रशासन की ओर से बताया गया है कि शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के अनुरोध पर एम्स के डॉक्टर के साथ 40 मिनट की वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई थी। इस दौरान न तो केजरीवाल ने इंसुलिन का मुद्दा उठाया और न ही विशेषज्ञ द्वारा इसकी सिफारिश की गई।

Image

अरविंद केजरीवाल

Photo : Twitter

Arvind Kejriwal Sugar Treatment: तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। इसमें कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल ने एम्स के एक वरिष्ठ विशेषज्ञ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान न तो इंसुलिन का मुद्दा उठाया और न ही विशेषज्ञ द्वारा इसकी सिफारिश की गई। जेल प्रशासन की ओर से बताया गया है कि शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल के अनुरोध पर 40 मिनट तक यह वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई थी।

सूत्रों ने कहा, एम्स के उपयुक्त वरिष्ठ विशेषज्ञों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) के माध्यम से जेल में अरविंद केजरीवाल को परामर्श प्रदान किया। 40 मिनट की गहन चर्चा के बाद, केजरीवाल को आश्वासन दिया गया कि कोई गंभीर चिंता नहीं है। उन्हें निर्धारित दवाएं जारी रखने की सलाह दी गई जिसकी नियमित रूप से मूल्यांकन और समीक्षा की जाएगी।

एम्स के डॉक्टर ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

एम्स के वरिष्ठ विशेषज्ञ ने केजरीवाल के सतत ग्लूकोज मॉनिटरिंग (सीजीएम) सेंसर रीडिंग का पूरा रिकॉर्ड, साथ ही उनके आहार और दवा का विवरण मांगा था जो उन्हें मुहैया कराया गया। सूत्रों ने कहा, न तो केजरीवाल ने इंसुलिन का मुद्दा उठाया और न ही डॉक्टरों ने इंसुलिन का सुझाव दिया। इससे पहले, तिहाड़ जेल प्रशासन ने दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया था कि केजरीवाल केवल मेटफोर्मिन नामक एक बुनियादी मधुमेह की दवा ले रहे हैं। वह पहले इंसुलिन लेते थे, लेकिन हैदराबाद के एक डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने कई महीने पहले इंसुलिन लेना बंद कर दिया था।

आरएमएल अस्पताल की रिपोर्ट का दिया गया हवाला

रिपोर्ट में राष्ट्रीय राजधानी के आरएमएल अस्पताल के मेडिकल रिकॉर्ड का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि केजरीवाल को न तो किसी इंसुलिन की सलाह दी गई है और न ही उनके मामले में इंसुलिन की कोई आवश्यकता बताई गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि मुख्यमंत्री मधुमेह की ओरल दवा ले रहे हैं। बता दें, कथित आबकारी नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा 21 मार्च को गिरफ्तार किए गए केजरीवाल जेल नंबर 2 में बंद हैं। वह 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!