देश

अब केजरीवाल का डाइट चार्ट कोर्ट में पेश, ED का दावा- आम और मिठाई खा रहे हैं दिल्ली के सीएम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2024, 03:17 PM IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद ईडी के विशेष वकील ने कहा कि उनका डाइट चार्ट अदालत के सामने रखा गया है।

Image

अरविंद केजरीवाल

Kejriwal Diet Plan in Court: दिल्ली आबकारी नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अब तक राहत नहीं मिली है। अब कोर्ट में उनका डाइट प्लान पेश किया गया है जिसमें ईडी ने कहा कि केजरीवाल अपने खाने में मिठाई भी ले रहे हैं जिसकी शुगर के मरीज के लिए मनाही होती है। वहीं, केजरीवाल के वकील ने इसका पुरजोर विरोध किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को घर का बना खाना रोकने की कोशिश की जा रही है।

ईडी ने कहा, आम और मिठाई खा रहे हैं केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद ईडी के विशेष वकील जोहेब हुसैन ने कहा कि उनका डाइट चार्ट अदालत के सामने रखा गया है। डाइट चार्ट में आम और मिठाइयां थीं, हमने इसे अदालत के सामने रखा है। वह विशेष रूप से मीठा भोजन खा रहे थे जिसकी किसी भी मधुमेह रोगी को अनुमति नहीं है, मामला अदालत में लंबित है।

केजरीवाल के वकील ने कहा, ईडी बना रही मुद्दा

वही,. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वकील विवेक जैन ने कहा कि यह ईडी द्वारा बनाया गया मुद्दा है ताकि उन्हें घर का खाना भी बंद कर दिया जाए। यह उनके स्वास्थ्य से संबंधित है। वह जो कुछ भी खा रहे हैं वह डॉक्टर के निर्धारित आहार के अनुसार है। मामला अदालत में विचाराधीन है, हम कुछ नहीं कहना चाहते।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article