Yoga Day 2022 : योग है भारतीय नेताओं के फिटनेस का मंत्र, खुद को रखते हैं ऐसे तंदुरुस्त 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2022, 06:17 AM IST

International Yoga Day : भारत में आम नागरिक से लेकर जानी-मानी हस्तियां योग की मुरीद हैं। काफी व्यस्त दिनचर्या में व्यस्त रहने वाले भारतीय राजनेता खुद को फिट रखने के लिए समय निकालते हैं और योग करते हैं। योग पीएम मोदी के दिनचर्या का अहम हिस्सा है। उनके दिन की शुरुआत योग से होती है।

Yoga Day 2022 : योग है भारतीय नेताओं के फिटनेस का मंत्र, खुद को रखते हैं ऐसे तंदुरुस्त 
Photo Credit: PTI

Yoga Day 2022 : योग (Yoga) भारत की देन है। भारत (Indian Yoga)में योग तबसे किया जाता है जब दुनिया इससे परिचित नहीं थी। योग हजारों वर्षों से भारतीय मनुष्य के जीवन का अहम हिस्सा रहा है। जीवन शैली में शामिल योग लोगों को तन एवं मन से निरोग, ऊर्जावान और सकारात्मक सोच विकसित करने में बड़ी भूमिका निभाता आया है। दुनिया भर में आज योग पूरे मनोयोग से मनाया जा रहा है। बुजुर्ग से लेकर युवा पीढ़ी सभी योग के जरिए खुद को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रखते हैं। योग के लाभों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में संयुक्त राष्ट्र से इसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की अपील की और साल 2015 में यूएन ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित कर दिया। तब से योग एक मिशन के रूप में देशों में मनाया जा रहा है। 

भारत में आम नागरिक से लेकर जानी-मानी हस्तियां योग की मुरीद हैं। काफी व्यस्त दिनचर्या में व्यस्त रहने वाले भारतीय राजनेता खुद को फिट रखने के लिए समय निकालते हैं और योग करते हैं। योग पीएम मोदी के दिनचर्या का अहम हिस्सा है। उनके दिन की शुरुआत योग से होती है। पीएम के अलावा युवा से लेकर बुजुर्ग ऐसे कई राजनेता हैं जो योग को अपने जीवन का अहम हिस्सा बना चुके हैं। उन्हें जब भी समय मिलता है योग से खुद को रि-चार्ज करते हैं। यहां हम ऐसे ही नेताओं और उनके फिटनेस एवं योग की चर्चा करेंगे।

आज के समय में योग के सबसे बड़े ब्रांड अंबेसडर पीएम मोदी हैं। भारतीय योग को उन्होंने देश और दुनिया में एक नई पहचान दी है। पीएम मोदी की पहल एवं प्रेरणा से देश में योग हर साल बढ़चढ़ कर मनाया जा रहा है।

दुनिया भर में स्थित भारतीय दूतावासों एवं मिशनों में योग पर कार्यक्रम होते हैं। सियाचीन से लेकर लेह लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में सैनिक योग के आसनों के जरिए एक बड़ा संदेश देते हैं। पीएम मोदी का योग का वीडियो इसकी उपयोगिता एवं महत्ता को दर्शाता है। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सरहद से लेकर विदेश दौरे तक उनकी सक्रियता देखने को मिलती है। उम्र के इस पड़ाव में भी वह काफी ऊर्जावान एवं जोश एवं जज्बे से भरे हैं। खुद को फिट रखने के लिए वह भी नियमित रूप से योग करते हैं।     

केंद्रीय कानून मंत्री किरन रीजीजू अपनी सेहत को लेकर बहुत ही सतर्क रहते हैं। योग और व्यायाम के जरिए वह खुद को फिट एवं ऊर्जावान रखते हैं। योग और व्यायाम के उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। रीजीजी ने ऐसे कई वीडियो पोस्ट किए हैं।

जीवन के अटूट हिस्से के रूप में योग आज अच्छी सेहत की जरूरत बन गया है। जीवनशैली के बदलाव नई-नई बीमारियों को आमंत्रित कर रहे हैं ऐसे में यह जरूरी है कि खुद को फिट एवं तंदुरुस्त रखने के लिए योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए।   

End of Article