Mann ki Baat: एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी लोगों से होंगे रूबरू, जानें कब, कहां देख और सुन सकते है 'मन की बात'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 29, 2021, 09:27 AM IST

29 अगस्त को सुबह 11 बजे पीएम नरेंद्र मोदी लोगों से मन की बात करेंगे। यहां हम बताएंगे कि आप कब, कहां और कैसे मन की बात कार्यक्रम को देख और सुन सकते हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी का अंदाज निराला, वो कुछ अलग करने के लिए जाने जाते हैं, मन की बात कार्यक्रम के जरिए उन्होंने लोगों से संवाद स्थापित किया और बदलते समय के साथ उस कार्यक्रम में बदलाव लाए गए। हर महीने के अंतिम रविवार इस बार 29 अगस्त को वो लोगों से संवाद स्थापित करते हैं देश के सामने चुनौतियों, कामयाबियों पर ना सिर्फ अपनी राय रखते हैं बल्कि देश के अलग अलग हिस्सों में अलग अलग विषयों पर हुये संवाद को आम जन के सामने रखते हैं। अब सवाल यह है कि आखिर उनके कार्यक्रम को कैसे देखा जा सकता है।

पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात को आप सरकारी चैनल यानी डीडी के साथ साथ आकाशवाणी पर देख और सुन सकते हैं। इसके साथ ही आप timesnowhindi.com पर भी सुन और पढ़ सकते हैं, इसके अलावा https://pmonradio.nic.in/ इन दोनों प्लेटफार्म के अलावा आप Times Now नवभारत पर भी पीएम मोदी के कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। 

मन की बात का यह 80वां संस्करण होगा। उम्मीद की जा रही है कि वो वैक्सीनेशन के साथ साथ अफगानिस्तान के ताजा हालात पर बोल सकते हैं, इसके साथ ही स्कूलों के खोले जाने के मुद्दे पर भी वो अपनी राय रख सकते हैं। इसके अतिरिक्त देश के अलग अलग हिस्सों के प्रेरणादायक प्रसंगों का भी जिक्र करते हैं।

End of Article