जब PM मोदी ने आधी रात को विदेश मंत्री जयशंकर को कॉल कर पूछा- जागे हो? जानें क्या है मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2022, 09:53 AM IST

मोदी @ 20: ड्रीम्स मीट डिलिवरी पुस्तक पर चर्चा में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने दिलचस्प जानकारियां साझा कीं।

जब PM मोदी ने आधी रात को विदेश मंत्री जयशंकर को कॉल कर पूछा- जागे हो? जानें क्या है मामला

 पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में तरह तरह की दिलचस्प जानकारियां सामने आती रहती हैं। लेकिन कुछ ऐसी जानकारी जो उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी बयां करते हों तो बात ही कुछ और हो जाती है। न्यूयॉर्क में मोदी @ 20: ड्रीम्स मीट डिलिवरी पर चर्चा के दौरान विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने एक खास प्रसंग का जिक्र किया। उन्होंने अफगानिस्तान के मजार ए शरीफ में भारतीय कंसुलेट में आतंकी हमले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी और उनके बीच संवाद की जानकारी दी। 

अफगानिस्तान मुद्दे पर आया था फोन
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा कि कंसुलेट पर हमले के बाद जब पीड़ितों को निकाला जा रहा था तो रात में करीब नो कॉलर आई़डी से एक फोन  आया। मोबाइल पर नो कॉलर आईडी देखकर वो समझ गए थे कि दूसरी तरफ कोई खास शख्स ही होगा। फोन पर आवाज आई कि जागे हो, मैंने कहा हां सर। उन्होंने पूछा कि टीवी देख रहे हो, मैंने कहा हां सर।

उसके बाद कहा कि यह यब कब तक खत्म हो जाएगा। मेरी तरफ से जवाब था कि कम से कम दो से तीन घंटे तो लग ही जाएंगे। फिर पीएम ने कहा कि बता देना। मैंने कहा कि आपके यहां जानकारी दे दूंगा तो उन्होंने कहा मुझे बता देना। अब इस तरह के भाव से आप समझ सकते हैं कि वो शख्स हर मुद्दे पर, संकट पर खुद को कितना जोड़ कर रखते हैं। 

पीएम खुद बदलाव की देन
(पीएम) मोदी खुद बदलाव की देन हैं। तथ्य यह है कि उनके जैसा कोई अंततः भारत का प्रधान मंत्री बन गया है, यह खुद दिखाता है कि भारत कितना बदल गया है। जब आप राजनीतिक जीवन में होते हैं तो आपको अलग अलग तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन जब कोई शख्स अपने प्रति, अपने काम के प्रति ईमानदार होता है तो उसकी झलक उसके काम में दिखाई देती है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई

यूपी में सियासी हलचल, आज जारी हो सकती है BJP के राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, चर्चा में ये नाम

यूपी में सियासी हलचल, आज जारी हो सकती है BJP के राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, चर्चा में ये नाम