Weather Today, Jan 31: दिल्ली में आज साफ रहेगा मौसम, चल सकती हैं तेज हवाएं, बाकी जगह ऐसा रहेगा मौसम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2022, 05:30 AM IST

Weather Forecast Today, 31 January 2022 (आज का मौसम): देश के कई हिस्सों में आज ठंड का कहर बना रहेगा। कुछ जगह कोहरा भी रहने की संभावना है।

Weather Today, Jan 31: दिल्ली में आज साफ रहेगा मौसम, चल सकती हैं तेज हवाएं, बाकी जगह ऐसा रहेगा मौसम

Weather Forecast Today, 31 January 2022: आज पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तराखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में ठंड के दिन रहने की संभावना है। इसके बाद इसमें कमी आएगी।

'स्काईमेट वेदर' के अनुसार, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है। तमिलनाडु में हल्की बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली का आसमान साफ रहने का अनुमान है। हालांकि सुबह के वक्त धुंध छाई रह सकती है। उसने बताया कि कल 25-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तो अधिकतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

40 दिन की चिल्लई कलां खत्म

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज ठंडी रातें और गर्म दिन जारी रहने की संभावना है क्योंकि रविवार को घाटी और लद्दाख क्षेत्र में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान आसमान साफ में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान दिन गर्म और रातें ठंडी होंगी। कश्मीर अभी 40 दिन की कड़ाके की ठंड की चपेट में है जिसे 'चिल्लई कलां' भी कहा जाता है। 'चिल्लई कलां' पिछले साल 21 दिसंबर को शुरू हुआ। इसकी की अवधि 31 जनवरी को समाप्त होगी लेकिन कश्मीर में उसके बाद भी शीतलहर जारी रहेगी। इसके बाद 20 दिन का 'चिल्लई खुर्द' (कम ठंड) और 10 दिवसीय 'चिल्लई बच्चा' शुरू होगा।

End of Article