Weather Today, Jan 17: दिल्ली-NCR में जारी रहेगी कड़ाके की ठंड, राजस्थान और यूपी में छाया रहेगा घना कोहरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2022, 06:20 AM IST

Weather Forecast Today, 17 January 2022 (आज का मौसम): मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अगले 2-3 दिनों तक घना कोहरा छाया रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही ठंड में भी इजाफा हो सकता है।

Weather Today, Jan 17: दिल्ली-NCR में जारी रहेगी कड़ाके की ठंड, राजस्थान और यूपी में छाया रहेगा घना कोहरा

Weather Forecast Today, 17 January 2022: मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले दो दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों पर घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। अगले 2 दिनों के दौरान राजस्थान तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने के साथ कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

छाया रहेगा कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन चार दिनों तक दिल्ली में घने से मध्यम कोहरा छाये रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘बेहद घना’, 51 से 200 मीटर दृश्यता के बीच ‘घना’, 201 से 500 के मीटर दृश्यता के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘हल्का’ माना जाता है।

पश्चिमी विक्षोभ

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, ‘आज भी दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश एवं उत्तरी राजस्थान में मध्यम या हल्के बादल छाये रहे। उसने सूर्य की किरणों को धरती की सतह तक पहुंचने नहीं दिया। इस क्षेत्र में हल्का पश्चिमी विक्षोभ भी चल रहा है। इन कारणों से दिन ठंडा रहा।’ दिल्ली में आज भी कड़ाके की ठंड रहेगी।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार रविवार को भी कड़ाके की सर्दी रही और 14 डिग्री सेल्सियस के साथ अधिकतम तापमान इस मौमस के सबसे निचले स्तर पर रहा। दिन में घने कोहरे के कारण सूर्य भी नहीं निकला। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 6.1 दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री कम है। इ

End of Article