हमने देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने का संकल्प लिया, दिल्ली के बाद अब पंजाब में कर रहे हैं, कुल्लू में बोले केजरीवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2022, 03:34 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हिमाचल के कुल्लू में रोड शो किया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी भ्रष्टाचार को खत्म करने का संकल्प लिया। हमने इसे दिल्ली में खत्म किया और अब पंजाब में इसकी शुरुआत की है।

हमने देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने का संकल्प लिया, दिल्ली के बाद अब पंजाब में कर रहे हैं, कुल्लू में बोले केजरीवाल
Photo Credit: ANI

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हिमाचल के कुल्लू में रोड शो किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम राजनीति नहीं जानते। हमारी यात्रा अन्ना आंदोलन से शुरू हुई और फिर हमने एक पार्टी बनाई। हमने देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने का संकल्प लिया। पहले, हमने दिल्ली में भ्रष्टाचार समाप्त किया और फिर शुरू किया इसे पंजाब में खत्म करने के लिए प्रोसेस शुरू किया।

केजरीवाल ने कहा कि क्या आपने कभी किसी सीएम को अपने मंत्री को जेल भेजने के बारे में सुना है? मान साहब को पता चला कि उनका स्वास्थ्य मंत्री अनैतिक गतिविधियों में लिप्त है। इसके बारे में विपक्ष और मीडिया को पता नहीं था। अगर वह चाहते तो वह इसे मामले को दबा सकते थे या मंत्री से अपना हिस्सा मांग सकते थे। लेकिन उन्होंने जेल भेज दिया। 

इससे पहले केजरीवाल ने ट्वीट किया कि हमारी आन तिरंगा है, हमारी शान तिरंगा है। हमारे प्यारे हिंदुस्तान का अभियान तिरंगा है। आज तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए कुल्लू आया हूं।
 

End of Article