UP: झांसी में ट्रैक्टर पलटने से 11 की मौत-6 घायल, CM योगी ने जताई संवेदना, दिए समुचित प्रबंध के निर्देश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 15, 2021, 04:34 PM IST

Jhansi Accident: उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ा हादसा हुआ है। यहां चिरगांव में ट्रैक्टर पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 7 महिलाएं और 4 बच्चे हैं। 6 गंभीर रूप से घायल भी हैं।

UP: झांसी में ट्रैक्टर पलटने से 11 की मौत-6 घायल, CM योगी ने जताई संवेदना, दिए समुचित प्रबंध के निर्देश

नई दिल्ला: उत्तर प्रदेश के झांसी में थाना चिरगांव में ट्रैक्टर पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 7 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। ट्रैक्‍टर ट्रॉली में 30-32 सवारियां बैठी थीं। वह अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। 6 गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे में हुई 11 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
 मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के समुचति प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

हादसे पर झांसी पुलिस ने कहा कि प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज झांसी भर्ती कराया गया है तथा मृतकों का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। यातायात सामान्य है।

End of Article