लालू के बचाव में उदित राज, बोले- पहले बिहार चुनाव की काउंटिंग के दिन वाली सभी DM,SP की कॉल डीटेल निकाली जाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 27, 2020, 08:56 AM IST

लालू प्रसाद यादव के एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस बीच कांग्रेस नेता उदित राज ने लालू प्रसाद यादव का बचाव किया है।

लालू के बचाव में उदित राज, बोले- पहले बिहार चुनाव की काउंटिंग के दिन वाली सभी DM,SP की कॉल डीटेल निकाली जाय

नई दिल्ली: चर्चित चारा घोटाले के मामले में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव का एक कथित ऑडियो टेप इन दिनों खूब सुर्खियों में है। जेल में बंद लालू यादव द्वारा इस कथित ऑडियो टेप में बिहार भाजपा विधायक ललन पासवान को फोन किया गया है। इसे लेकर अब विधायक ने मामला भी दर्ज कराया है और आरोप लगाया गया है कि लालू प्रसाद ने उनसे मंत्री पद का लालच देकर भ्रष्ट आचरण कराने का प्रयास किया है। इस बीच लालू के बचाव में कांग्रेस भी आगे आई है और कांग्रेस नेता उदित राज ने एक अलग ही मांग रखी है।

उदित राज का ट्वीट

उदित राज ने ट्वीट करते हुए कहा, 'पहले बिहार विधान सभा चुनाव काउंटिंग के दिन का सभी DM,SP के कॉल डीटेल निकाला जाय। पता तो चले किसके इशारे पर नतीजा बदला गया। फिर बाद लालू जी की कॉल की बात होगी।' इससे पहले भी बिहार चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद उदित राज ने ईवीएम पर सवाल उठाए थे और ट्वीट करते हुए कहा था, 'अमेरिका में अगर ईवीएम से चुनाव होता तो क्या ट्रम्प हार सकते थे?'

लालू पर आरोप

भाजपा विधायक ने ऑडियो क्लिप की पुष्टि करते हुए कहा, ‘मैं सुशील कुमार मोदी के साथ बैठक में था जब मेरा निजी सचिव आया और सूचित किया कि मेरे मोबाइल पर लालू प्रसाद का फोन है। मुझे आश्चर्य हुआ, लेकिन मैंने सोचा कि कई अन्य लोगों की तरह उन्होंने चुनावी जीत पर बधाई देने के लिए फोन किया होगा। वह काफी वरिष्ठ नेता हैं, इसलिए मैंने उन्हें प्रणाम किया। वह सरकार गिराने की बात करने लगे। मैंने उन्हें बताने का प्रयास किया कि मैं पार्टी के अनुशासन से बंधा हुआ हूं। फोन बीच में रोकते हुए मैंने सुशील मोदी को सूचित किया।’

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई

यूपी में सियासी हलचल, आज जारी हो सकती है BJP के राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, चर्चा में ये नाम

यूपी में सियासी हलचल, आज जारी हो सकती है BJP के राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, चर्चा में ये नाम

'राहुल गांधी बहुत डरे हुए थे...', कांग्रेस नेता के रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर सपा सांसद शिवपाल पटेल का चौंकाने वाला दावा

'राहुल गांधी बहुत डरे हुए थे...', कांग्रेस नेता के रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर सपा सांसद शिवपाल पटेल का चौंकाने वाला दावा