सियाचिन के बर्फीले शिखर पर गर्व से लहराया तिरंगा, जवानों ने पेश किया देशभक्ति का अद्भुत नजारा, Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2022, 01:15 PM IST

Tricolour at Siachen : दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध स्थल सियाचिन ग्लेशियर से लेकर सिक्किम एवं उत्तराखंड में हजारों की फीट की ऊंचाई पर सैनिकों ने देश का झंडा बुलंद किया है। तिरंगे के साथ जवानों की गगनचुंबी नारों ने भारत की बढ़ती शक्ति एवं पराक्रम को दर्शाया है। 

सियाचिन के बर्फीले शिखर पर गर्व से लहराया तिरंगा, जवानों ने पेश किया देशभक्ति का अद्भुत नजारा, Video
Photo Credit: ANI

Independence Day 2022 : 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरा देश देशभक्ति की भावना से सराबोर है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और अरुणाचल प्रदेश से लेकर गुजरात के कच्छ तक देश प्रेम की भावनाएं उमड़ रही हैं। इस विशेष अवसर पर हर व्यक्ति राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से जुड़कर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति अपना आभार प्रकट कर रहा है। देश की सरहद की सुरक्षा करने वाले रणबांकुरों ने 15 अगस्त के मौके पर देशभक्ति की अद्भुत मिसाल पेश की है। 

दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध स्थल सियाचिन ग्लेशियर से लेकर सिक्किम एवं उत्तराखंड में हजारों की फीट की ऊंचाई पर सैनिकों ने देश का झंडा बुलंद किया है। तिरंगे के साथ जवानों की गगनचुंबी नारों ने भारत की बढ़ती शक्ति एवं पराक्रम को दर्शाया है। 

सिक्किम में सीमा की सुरक्षा पर तैनता आईटीबीपी के जवानों ने सोमवार सुबह हाथों में तिरंगा लेकर मार्च किया। 18,800 फीट की ऊंचाई पर जवानों ने 'हरभजन बाबा की जय' के नारे लगाए। अरुणाचल प्रदेश में तैनात आईटीबीपी के जवानों ने तवांग सहित अलग-अलग शिखरों पर तिरंगा लहराया। 

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी का भाषण
इस बार का आजादी का जश्न खास है। इस साल देश ने अपनी आजादी के 75 साल पूरे किए हैं। 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले 25 साल के लिए देश के विकास की रूपरेखा रखी। अपने संबोधन में उन्होंने देश की ताकत एवं कमजोरियों का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि आगे की तरक्की के लिए देश को पंच-प्रण का पालन करना होगा। साल 2047 में जब आजादी के 100 साल होंगे तो हमें आजादी के दीवानों के सारे सपने पूरे करने का जिम्मा उठाकर चलना होगा।   

PM Modi Bhashan: जब हम धरती से जुड़ेंगे, तभी तो ऊंचा उड़ेंगे, लाल किले से पीएम मोदी के भाषण की मुख्य बातें


भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई निर्णायक दौर में-पीएम
प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग पिछली सरकारों में देश को लूटकर भाग गए, उनकी संपत्तियां ज़ब्त करके वापिस लाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि जिन्होंने देश को लूटा है उन्हें लौटाना पड़े वो स्थिति हम पैदा कर रहे हैं। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ एक निर्णायक कालखंड में कदम रख रहे हैं। 

End of Article