Bihar Opinion Poll: बिहार में किसे मिलेगी सत्ता की चाबी? नीतीश करेंगे वापसी या तेजस्वी करेंगे कमाल?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 26, 2020, 03:35 PM IST

Bihar Opinion Poll: बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं। उससे पहले TIMES NOW और C VOTER के ओपिनियन पोल से जानें वहां का मूड-

Bihar Opinion Poll: बिहार में किसे मिलेगी सत्ता की चाबी? नीतीश करेंगे वापसी या तेजस्वी करेंगे कमाल?

Times Now C Voter Bihar Opinion Poll: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहल चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर को होनी है। उससे पहले टाइम्स नाउ एक बार फिर ओपिनियन पोल लेकर आया है। Times Now C Voter के ओपिनियन पोल के माध्यम से वोटिंग से पहले एक बार और जानें वहां की जनता का मूड। ये सर्वे 1 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच कराया गया है। सैंपल साइज 30,678 है। इस सर्वे में सभी 243 विधानसभा सीटों को कवर किया गया है। ओपिनियन पोल के हिसाब से बिहार में एनडीए की वापसी होती दिख रही है। एनडीए को 147 सीटें मिलती दिख रही है, जिसमें सबसे ज्यादा भाजपा को 77 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं उसकी सहयोगी जद (यू) को 63 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा यूपीए को 87 सीटें मिलने का अनुमान है। आरजेडी को 60, कांग्रेस को 16 और लेफ्ट फ्रंट को 11 सीटें मिल मिल सकती हैं। 

सर्वे के अनुसार, चिराग पासवान की अगुवाई वाली एलजेपी को 3 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य दलों को 6 सीटें मिलने का अनुमान है। 

अंग प्रदेश में एनडीए को 14, यूपीए को 8 सीटों को अनुमान है। भोजपुर में एनडीए को 30, यूपीए को 139 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं मगध में एनडीए को 32 और यूपीए को 20 सीटें, मिथिला में एनडीए को 27 और यूपीए को 14 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा सीमांचल में एनडीए को 13 और यूपीए 10 सीटें मिल सकती हैं। साथ ही तिरहुट में एनडीए को 31 और यूपीए को 16 सीटें मिलने का अनुमान है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

भाजपा सांसद राधा मोहन दास के सरकारी आवास में चोरी; हाई सिक्योरिटी जोन में सेंधमारी से हड़कंप

भाजपा सांसद राधा मोहन दास के सरकारी आवास में चोरी; हाई सिक्योरिटी जोन में सेंधमारी से हड़कंप

पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, 'सर्वजन सनातन पार्टी' के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, 'सर्वजन सनातन पार्टी' के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला