Sonia Gandhi's Mother Death: सोनिया गांधी की मां पाओला मायनो का इटली में हुआ निधन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2022, 06:46 PM IST

Sonia Gandhi's Mother Passed Away: सोनिया गांधी की मां का इटली  निधन हो गया है, पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

Sonia Gandhi's Mother Death: सोनिया गांधी की मां पाओला मायनो का इटली में हुआ निधन

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का बीते 27 अगस्त को इटली में निधन हो गया और मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। रमेश ने कहा, 'सोनिया गांधी जी की मां श्रीमती पाओला मायनो का 27 अगस्त (शनिवार) को इटली में उनके आवास पर निधन हो गया। कल अंतिम संस्कार हुआ।'

उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए इस समय विदेश में हैं। उनके साथ उनके पुत्र राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी गए हैं।

कांग्रेस ने 24 अगस्त को बयान जारी कर बताया था कि, सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी के साथ विदेश जाएंगी।  वहीं, बयान में यह भी कहा गया था कि नई  दिल्ली लौटने से पहले सोनिया अपनी बीमार मां को भी देखने जाएंगी।

राहुल गांधी और प्रियंका अपनी नानी से मिलने इटली जाते रहे हैं

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पिछले कुछ सालों में कई बार अपनी नानी से मिलने इटली जाते रहे हैं, गौर हो कि साल 2020 में जब राहुल गांधी को उनकी लगातार विदेश यात्राओं पर कुछ आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था इस पर ये कहा गया था कि वो एक बीमार रिलेटिव से मिलने के लिए इटली की निजी यात्रा पर थे।

End of Article