LIVE

आज की ताजा खबर 04 अक्टूबर:अमित शाह का तेलंगाना-मेघालय दौरा, भदोही जाएंगे योगी; जापान में एशियन गेम्स का समापन

आज की ताजा खबर 04 अक्टूबर: रविवार का दिन देश और दुनिया के लिहाज से कई अहम गतिविधियों से भरा रहने वाला है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भदोही पहुंचेंगे, जहां वह 50वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले यानी इंडिया कारपेट एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। वहीं, जापान के नगोया सिटी स्थित मिज़ुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में एशियाई खेल 2026 के समापन समारोह का आयोजन होगा।

उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। वह करीमनगर में प्रतिमा मेडिकल कॉलेज के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ वह छात्रों को भी संबोधित करेंगे। देश की राजनीति, खेल और प्रमुख आयोजनों से जुड़ी आज की बड़ी खबरों पर रहेगी खास नजर।

Piyush KumarUpdated Oct 4, 2026, 06:37 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर 04 अक्टूबर:अमित शाह का तेलंगाना-मेघालय दौरा, भदोही जाएंगे योगी; जापान में एशियन गेम्स का समापन

आज की ताजा खबर 04 अक्टूबर:अमित शाह का तेलंगाना-मेघालय दौरा, भदोही जाएंगे योगी; जापान में एशियन गेम्स का समापन

आज की ताजा खबर 04 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भदोही में 50वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले यानी इंडिया कारपेट एक्सपो का भव्य उद्घाटन करेंगे। जापान के नगोया सिटी स्थित मिज़ुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में रविवार को एशियाई खेल 2026 का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। वह करीमनगर में प्रतिमा मेडिकल कॉलेज के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे।

OCT 04, 2026 06:35 IST

भदोही में 50वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भदोही में 50वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले यानी इंडिया कारपेट एक्सपो का भव्य उद्घाटन करेंगे। करीब तीन घंटे के अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भिखारीपुर अभयनपुर मैदान में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

चार दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले में दुनिया के कई देशों के खरीदार और भारतीय निर्यातक हिस्सा ले रहे हैं। मेले के लिए अब तक 65 देशों के 425 आयातकों ने पंजीकरण कराया है। वहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों से 220 निर्यातक अपने बेहतरीन कालीन और अन्य उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन भारतीय कालीन उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने और निर्यात को बढ़ावा देने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
OCT 04, 2026 06:34 IST

समापन समारोह में नीरू ढांडा होंगी भारत की ध्वजवाहक

जापान के नगोया सिटी स्थित मिज़ुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में रविवार को एशियाई खेल 2026 का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। भारत ने इस बार प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। निशानेबाजी में दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम करने वाली भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा को समापन समारोह में भारत की महिला ध्वजवाहक चुना गया है।
OCT 04, 2026 06:34 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना-मेघालय दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। वह करीमनगर में प्रतिमा मेडिकल कॉलेज के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान अमित शाह प्रतिमा डीम्ड यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे और छात्रों को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह मेदक में एक मिल्क चिलिंग सेंटर का शिलान्यास भी करेंगे।

इसके बाद गृह मंत्री मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। अमित शाह के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और 15 सुरक्षा कंपनियों की तैनाती की गई है। अपने प्रवास के दौरान वह पोलो ग्राउंड्स में आयोजित पुलिस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा हाल ही में यूडीपी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए आठ विधायकों के साथ भी बैठक करेंगे।