नहीं रहीं BJP की सोनाली फोगाटः हरियाणा से था नाता, DD में एंकरिंग से किया करिअर का आगाज, फिर कैसे बन गईं TikTok स्टार? ऐसा रहा सफर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2022, 01:30 PM IST

Who was Sonali Phogat: सोनाली फोगाट एक बार एक अफसर को चप्पल से मारने को लेकर भी सुर्खियों में आई थीं। उनका तब वह वीडियो बहुत वायरल हुआ था।

नहीं रहीं BJP की सोनाली फोगाटः हरियाणा से था नाता, DD में एंकरिंग से किया करिअर का आगाज, फिर कैसे बन गईं TikTok स्टार? ऐसा रहा सफर
Photo Credit: People

Who was Sonali Phogat: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेत्री और मॉडल-एक्ट्रेस सोनाली फोगाट नहीं रहीं। बताया गया कि मंगलवार (23 अगस्त, 2022) को गोवा में दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। सोनाली बेशक अब दुनिया में न हों, मगर उनका नाम-काम और पहचान उन्हें उनके चाहने वालों के बीच हमेशा जिंदा रखेगा।

उनका जन्म हरियाणा के फतेहाबाद में साल 1979 में हुआ था। दिल्ली से सटे सूबे से नाता रखने वाली फोगाट बहुमुखी प्रतिभा की धनी थीं। उन्होंने साल 2006 में सूबे के हिसार से दूरदर्शन (Doordarshan) में एंकरिंग के साथ अपने करिअर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया का रुख किया और देखते ही देखते वह अदाकारा बन गईं। 

sonali phogat, sonali phogat family

पंजाब और हरियाणा की म्यूज इंडस्ट्री में उन्होंने काम किया। साल 2019 में उन्होंने हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री में "छोरियां छोरों से कम नहीं होतीं..." नाम की फिल्म से अपने करिअर को रफ्तार दी थी।   

sonali phogat, sonali phogat anchor

सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती थीं और वीडियो प्लैटफॉर्म टिकटॉक पर खूब रील्स (शॉर्ट वीडियो) बनाया करती थीं, जिन्होंने उनको पॉपुलर बनाने में खूब मदद की। वह इस प्लैटफॉर्म के यूजर्स के बीच किसी सेलेब्रिटी या स्टार से कम नहीं थीं। वहां उन्हें लगभग डेढ़ लाख लोग फॉलो किया करते थे।

sonali phogat, sonali phogat dance

आगे चल कर उन्होंने सक्रिय तौर पर बीजेपी ज्वॉइन कर ली और उसी के टिकट पर चुनाव (2019 में कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ) भी लड़ा था। हालांकि, कहा जाता है कि वह साल 2008 से पार्टी की सदस्य थीं। वह इसके अलावा रिएलिटी शो बिग बॉस के सीजन 14 में भी नजर आईं (वाइल्ड कार्ड एंट्री) थीं।

sonali phogat, sonali phogat bjp 

पिता किसान हैं, जबकि उनकी तीन बहन और एक भाई है। उन्होंने अपनी बहन के देवर संजय से विवाह रचाया था, जिनसे उन्हें एक बेटी (यशोदरा फोगाट) हुआ। हालांकि, 2016 में उनके पति की रहस्यमी हालात में मौत हो गई थी। वह तब मुंबई में थीं। उन्होंने इस बात का जिक्र बिग बॉस शो में भी किया था। (सभी तस्वीरें सोनाली के टि्वटर अकाउंट - @sonaliphogatbjp से ली गई हैं।) 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!