Congress Marathon:बरेली में कांग्रेस की मैराथन में भगदड़, कई लड़कियां हुईं घायल -VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2022, 03:32 PM IST

Congress marathon Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली में कांग्रेस की मैराथन में भगदड़ मच गई इस दौरान कुछ छात्राएं दब गईं बच्चियों के जूते चप्पल भी सड़क पर बिखरे दिखे।

Congress Marathon:बरेली में कांग्रेस की मैराथन में भगदड़, कई लड़कियां हुईं घायल -VIDEO

बरेली: कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित मैराथन 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' में भाग लेने वाली कुछ लड़कियां हल्की भगदड़ मचने से मामूली रूप से घायल हो गईं। लखनऊ में कांग्रेस नेताओं ने हालांकि इसे भाजपा राज्य सरकार द्वारा रची गई साजिश करार दिया।उप्र कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया, 'मैराथन में कुछ लड़कियां घायल हो गई हैं, और हम आगे के विवरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं।'

उप्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा, 'यह भाजपा सरकार द्वारा रची गई साजिश थी। स्थानीय जिला प्रशासन को पता था कि मैराथन हो रही है, लेकिन उन्होंने सहयोग नहीं किया।'

उन्होंने कहा कि यह स्थिति 'स्थानीय प्रशासन की ओर से ढिलाई का नतीजा' है। उन्होंने कहा, 'सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने सहयोग नहीं किया और पूरी घटना में भाजपा की साजिश नजर आ रही है।'

वहीं बरेली में मैराथन में अव्यवस्था फैलने के मामले में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सुप्रिया ऐरन ने कहा है कि जब वैष्णो देवी में भगदड़ मच सकती है तो ये तो बच्चियां है, ये इंसानी फितरत होती है उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के बढ़ते जनाधार की वजह से इस तरह की साजिश हो सकती है।

End of Article