EVM: बिहार नतीजों में रुझानों को देखते हुए कांग्रेस ने शुरू किया ईवीएम का रोना राग, डॉ उदित राज ने कसा तंज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 10, 2020, 01:36 PM IST

बिहार चुनाव में रुझानों के मुताबिक महागठबंधन इस समय एनडीए से पीछे हैं और इस बीच कांग्रेस ने ईवीएम का रोना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता उदित राज ने ईवीएम पर टिप्पणी की है।

EVM: बिहार नतीजों में रुझानों को देखते हुए कांग्रेस ने शुरू किया ईवीएम का रोना राग, डॉ उदित राज ने कसा तंज

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा के लिए वोटों की गिनती जारी है। अभी जो प्रारंभिक नतीजे आए हैं उसके मुताबिक एनडीए इस समय महागठबंधन से आगे है। हालांकि अभी 23 से 51 राउंड की मतगणना होनी। शुरू शुरू में महागठबंधन की एनडीए पर बढ़त बनी। लेकिन बाद में तस्वीर बदली। तस्वीर बदलने के साथ साथ ही कांग्रेस की तरफ से ईवीएम का राग अलापा गया। कांग्रेस को अब लगता है कि ईवीएम क्यों नहीं हैक की जा सकती है। इस संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ उदित राज ने क्या कुछ ट्वीट के जरिए कहा कि यह समझना जरूरी है।

उदित राज ने ईवीएम पर सवाल उठाए
जब मंगल ग्रह औरचाँद की ओर जाते उपक्रम की दिशा को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है तो ईवीएम हैक क्यों नही की जा सकती ?अमेरिका में अगर ईवीएम से चुनाव होता तो क्या ट्रम्प हार सकते थे ? उन्होंने कहा कि ईवीएम पर तो वो पहले से भी सवाल उठाते रहे हैं। अगर कोई यह कह रहा है कि मौके के हिसाब से वो आरोप लगा रहे हैं तो गलत होगा।


राहुल गांधी पहले ही उठा चुके हैं सवाल
यहां यह समझना जरूरी है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ईवीएम का राग अलापा था। उन्होंने एक बार फिर ईवीएम की विश्वसनीयता पर संदेह जताया था। राहुल गांधी ने कहा कि ईवीएम पर सवाल सिर्फ वो ही नहीं उठाते रहे हैं बल्कि तमाम सारे विपक्षी दलों ने सवाल उठाए थे। राहुल गांधी ने कहा कि ईवीएम पर सवाल पहले भी उठते रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!