नवनीत राणा पर संजय राउत का गंभीर आरोप,डी-गैंग से बताया कनेक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 27, 2022, 03:00 PM IST

Navneet Rana News: संजय राउत ने कहा है कि नवनीत राणा ने दाउद इब्राहिम के करीबी रहे बिल्डर और फाइनेंसर युसुफ लकड़वाला से 80 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था।

नवनीत राणा पर संजय राउत का गंभीर आरोप,डी-गैंग से बताया कनेक्शन

Navneet Rana News: शिवसेना नेता संजय राउत ने हनुमान चालीसा को लेकर सुर्खियों में आई निर्दलीय सांसद नवनीत राणा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राउत ने कहा है कि नवनीत राणा ने दाउद इब्राहिम के करीबी रहे बिल्डर और फाइनेंसर युसुफ लकड़वाला से 80 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। लकड़वाला को ईडी ने 200 करोड़ रुपये के मनी लांड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था और लॉकअप में ही उसकी कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। वहीं इन आरोपों पर राणा के वकील रिजवान मर्चेंट का कहना है कि यह आरोप आधारहीन हैं। ऐसे में इस तरह के आरोपों पर प्रतिक्रिया देने का कोई औचित्य नही है।

संजय  राउत ने क्या कहा

नवनीत राणा पर आरोप लगाते हुए ने संजय राउत ने लिखा है कि लकड़वाला को ईडी ने 200 करोड़ रुपये के मनी लांड्रिंग केस में अरेस्ट किया था, लॉकअप में ही उसकी डेथ हो गई। यूसुफ की गैरकानूनी कमाई का हिस्सा अब भी नवनीत राणा के अकाउंट में है।तो ईडी कब पिलाएगी राणा को चाय? क्यों बचाया जा रहा है इस डी-गैंग को? बीजेपी चुप क्यू हैं?

राणा दंपत्ति पर राजद्रोह का मुकदमा 

पिछले हफ्ते सांसद नवनीत राणा ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। उसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को गिरफ्तार कर उन पर राजद्रोह का केस दर्ज कर लिया है। इस समय दोनों पुलिस कस्टडी में हैं। नवनीत राणा के पति रवि राणा भी विधायक हैं।

नवनीत राणा ने लिखी चिट्ठी

इस बीच नवनीत राणा ने दिल्ली पुलिया आयुक्त को चिट्ठी लिखकर शिवसेना पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। 25 अप्रैल को लिखी चिट्ठी में उन्होमने लिखा है कि अनुसूचित जाति का सदस्य होने और शिवसेना उम्मीदवार को हराने की वजह से उन्हें परेशान किया जाता है। उन्होंने लिखा है कि शिवसेना नेता संजय राउत मुझे बार-बार अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग का होने के नाते मेरे खिलाफ बेबुनियाद बाते कहते रहते हैं। यहां तक कि मुझे और मेरे पति को बंटी और बबली  और 420 तक कहते हैं। 

इस मसले पर दिल्ली पुलिस का कहना है की खत उन्हें मिला है। जिसे नई दिल्ली जिला पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस इस मामले में कानूनी  कार्रवाई करने से पहले आरोपों की जांच करेगी।

Navneet Rana Letter

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 4 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में उड़ा दी रेल पटरी...पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का उड़ान परीक्षण किया, BJP आज करेगी देशभर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च आयोजित

सुप्रीम कोर्ट का सख्त एक्शन, अतिक्रमण न हटाने पर BMC कमिश्नर अश्विनी भिड़े की नवंबर की सैलरी रोकी

सुप्रीम कोर्ट का सख्त एक्शन, अतिक्रमण न हटाने पर BMC कमिश्नर अश्विनी भिड़े की नवंबर की सैलरी रोकी

लद्दाख प्रशासन का सोनम वांगचुक के संस्थान पर बड़ा एक्शन: 'डेजर्ट फ्लावर स्कूल' की सभी गतिविधियों पर रोक, नोटिस जारी

लद्दाख प्रशासन का सोनम वांगचुक के संस्थान पर बड़ा एक्शन: 'डेजर्ट फ्लावर स्कूल' की सभी गतिविधियों पर रोक, नोटिस जारी

प्रशांत भूषण की बढ़ीं मुश्किलें, रूसी विदेश मंत्री का फेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

प्रशांत भूषण की बढ़ीं मुश्किलें, रूसी विदेश मंत्री का फेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

असम: गुवाहाटी के 'होटल बिलाश इन' हत्याकांड का मुख्य आरोपी घनाकांता गोगोई पुलिस एनकाउंटर में ढेर, पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास

असम: गुवाहाटी के 'होटल बिलाश इन' हत्याकांड का मुख्य आरोपी घनाकांता गोगोई पुलिस एनकाउंटर में ढेर, पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास