क्या सांसद नवनीत राणा के साथ मुंबई पुलिस ने किया था बुरा व्यवहार, जानें कौन बोल रहा है सच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 27, 2022, 11:48 AM IST

नवनीत राणा और उनके पति के साथ क्या मुंबई पुलिस ने बदसलूकी की थी। दरअसल मुंबई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर बताया है कि राणा झूठ बोल रही हैं। लेकिन उनके वकील का कहना है बदसलूकी खार पुलिस स्टेशन में नहीं बल्कि शांताक्रूज में की गई थी।

क्या सांसद नवनीत राणा के साथ मुंबई पुलिस ने किया था बुरा व्यवहार, जानें कौन बोल रहा है सच

अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा राजद्रोह के मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। मंगलवार को उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई लेकिन मामला 29 अप्रैल तक के लिए टल गया। इस बीच राणा दंपति खासतौर से नवनीत राणा की तरफ से आरोप लगाया गया कि मुंबई पुलिस ने उनके साथ बुरा सलूक किया। पीने के लिए पानी नहीं दिया गया। जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया गया। मामला लोकसभा के अध्यक्ष तक पहुंचा और अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रिविलेज कमेटी को सुपुर्द कर दिया। इस बीच मुंबई पुलिस की तरफ से वीडियो जारी किया गया जिसमें नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा पुलिस स्टेशन में चाय पीते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन सवाल यहां फंसा हुआ है कि बदसलूकी किस पुलिस स्टेशन में हुई।

राजनीति से प्रेरित बयानों पर क्या कहना
सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा के वकील रिजवान मर्चेंट ने कहा कि राजनीतिक मकसद से समर्थित हर बेबुनियाद और बेहूदा आरोप पर प्रतिक्रिया की जरूरत नहीं है। उन्हें सबूत के साथ सामने आने दें और हम इससे निपटेंगे।मेरी मुवक्किल नवनीत कौर की हिरासत में दुर्व्यवहार की शिकायत सांताक्रूज पीएस के लॉक-अप के संबंध में है, न कि खार पीएस के संबंध में। अधिकारियों ने खार पीएस में उसे चाय की पेशकश की।

क्या है मुंबई पुलिस का बयान

मुंबई पुलिस के अनुसार, सांसद नवनीत राणा, उनके पति रवि राणा ने रविवार को बांद्रा कोर्ट को बताया था कि नवनीत राणा द्वारा लगाए गए "हिरासत में दुर्व्यवहार" के आरोपों के मद्देनजर उन्हें पुलिस के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है।मुंबई पुलिस को सांताक्रूज पुलिस स्टेशन से एक सीसीटीवी फुटेज जारी करने की उम्मीद है, जब यह पता चला कि सांसद नवनीत राणा, उनके पति रवि राणा के साथ सैंट्रा क्रूज़ पीएस में भी अच्छा व्यवहार किया गया था, उनके साथ दुर्व्यवहार के आरोपों का विरोध किया गया था:

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

PM Modi ने दी ISRO को बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग से देश की नेविगेशन तकनीक को मिलेगी मजबूती

PM Modi ने दी ISRO को बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग से देश की नेविगेशन तकनीक को मिलेगी मजबूती

'राष्ट्र प्रथम' का संदेश, एकता का संकल्प... सरदार पटेल की जयंती पर PM मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने लौह पुरुष के योगदान को किया याद

'राष्ट्र प्रथम' का संदेश, एकता का संकल्प... सरदार पटेल की जयंती पर PM मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने लौह पुरुष के योगदान को किया याद

सरदार पटेल जयंती : बिखरी रियासतों से अखंड भारत तक... लौह पुरुष के 5 फैसले, जिन्होंने बदल दी देश की तस्वीर

सरदार पटेल जयंती : बिखरी रियासतों से अखंड भारत तक... लौह पुरुष के 5 फैसले, जिन्होंने बदल दी देश की तस्वीर

आज की ताजा खबर: वाराणसी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, आज योगी-अश्विनी दिखाएंगे हरी झंडी, हूतियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर भी दागीं मिसाइलें

आज की ताजा खबर: वाराणसी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, आज योगी-अश्विनी दिखाएंगे हरी झंडी, हूतियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर भी दागीं मिसाइलें

पासीघाट हिंसा मामला : सर्च वारंट में पत्रकार का नाम, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने की अरुणाचल पुलिस की निंदा

पासीघाट हिंसा मामला : सर्च वारंट में पत्रकार का नाम, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने की अरुणाचल पुलिस की निंदा