समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव का निधन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 5, 2020, 10:49 AM IST

MLC Mulayam Singh Yadav death:यूपी के औरेय्या में समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव का उनके पैतृक गांव में निधन हो गया,पूर्व एमएलसी पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। 

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव का निधन

उत्तर प्रदेश के औरेय्या में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व एएमएलसी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का निधन हो गया है, मुलायम सिंह ने 90 साल की उम्र में अपने पैतृक गांव  में अंतिम सांस ली वो पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे, उनके निधन की खबर के बाद समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है वहीं सपा नेताओं ने मुलायम सिंह के निधन पर शोक जताया है।

बताते हैं कि मुलायम सिंह यादव मूल रूप से कढोरे का पुरवा गांव के रहने वाले थे, उनके निधन की खबर पर समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई और उनके अंतिम दर्शन के लिए गांव में तांता लग गया। मुलायम सिंह तीन बार विधान परिषद के सदस्य (MLC) चुने गए, इसके अलावा वो दो बार औरैया के विकासखंड भाग्य नगर के ब्लाक प्रमुख भी रहे वो उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के वे बेहद करीब माने जाते थे।

पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की, अखिलेश ने कहा कि वह आजीवन किसान, गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों की आवाज उठाते रहे। 

बताते हैं कि उनका इलाज लंबे समय से जारी था और हाल ही में वह कानपुर के रिजेंसी हॉस्पिटल से ठीक होकर घर लौटे थे। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

ED की गिरफ्तारी को आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, रिहाई के 40 मिनट बाद हुई कार्रवाई, शीर्ष अदालत इसी हफ्ते करेगी सुनवाई

ED की गिरफ्तारी को आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, रिहाई के 40 मिनट बाद हुई कार्रवाई, शीर्ष अदालत इसी हफ्ते करेगी सुनवाई

पश्चिम बंगाल: दक्षिण 24 परगना में उद्घाटन के दौरान चर्च में तोड़फोड़, पादरियों और श्रद्धालुओं पर हमला, महिलाओं से बदसलूकी का भी आरोप

पश्चिम बंगाल: दक्षिण 24 परगना में उद्घाटन के दौरान चर्च में तोड़फोड़, पादरियों और श्रद्धालुओं पर हमला, महिलाओं से बदसलूकी का भी आरोप

तिरुवनंतपुरम में BJP मुख्यालय पर बीयर की बोतलें फेंकने का मामला, 2 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, CCTV से हुई पहचान

तिरुवनंतपुरम में BJP मुख्यालय पर बीयर की बोतलें फेंकने का मामला, 2 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, CCTV से हुई पहचान

'सरकार बदल गई, लेकिन भ्रष्टाचार नहीं', RG Kar केस में CBI जांच से नाखुश पीड़िता की मां

'सरकार बदल गई, लेकिन भ्रष्टाचार नहीं', RG Kar केस में CBI जांच से नाखुश पीड़िता की मां

आज की ताजा खबर, 2 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमित शाह की आज हैदराबाद में पदयात्रा, नितिन नवीन बिहार, बंगाल में करेंगे रैली... जयशंकर ने की अमेरिका में भारत के महावाणिज्य दूतों से मुलाकात

आज की ताजा खबर, 2 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमित शाह की आज हैदराबाद में पदयात्रा, नितिन नवीन बिहार, बंगाल में करेंगे रैली... जयशंकर ने की अमेरिका में भारत के महावाणिज्य दूतों से मुलाकात