कर्नाटक की रश्मि सामंत ने ऑक्सफोर्ड स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष बनकर रचा इतिहास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2021, 01:08 PM IST

मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की पूर्व छात्रा रश्मि सामंत ने गुरुवार को ऑक्सफोर्ड स्टूडेंट यूनियन अध्यक्ष के प्रतिष्ठित पद को जीतकर इतिहास रच दिया।

कर्नाटक की रश्मि सामंत ने ऑक्सफोर्ड स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष बनकर रचा इतिहास

एक भारतीय लड़की ने विदेश में रहकर इतिहास रच दिया है, कर्नाटक की रहने वाली और मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की पूर्व छात्रा रश्मि सामंत (Rashmi Samant) ने ऑक्सफोर्ड स्टूडेंट यूनियन (Oxford Student Union Presidency) के अध्यक्ष पद पर जीतकर कब्जा किया है बताते हैं कि ऑक्सफोर्ड स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष के पद पर काबिज होने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

सामंत को इस पद के लिए अन्य तीन प्रतियोगियों के संयुक्त वोटों से अधिक मिला। रश्मि सामंत ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के लिनकेयर कॉलेज में Energy Systems में एमएससी की छात्रा हैं। वह चार मुख्य प्राथमिकताओं को सामने रखकर ऑक्सफोर्ड एसयू अध्यक्ष के पद के लिए चुनाव लड़ीं जिसमें उसकी भारी सफलता मिली है।

अध्यक्ष पद के लिए डाले गए 3,708 मतों में से 1,966 वोट हासिल किए

सामंत ने एक शानदार जीत में संघ के अध्यक्ष पद के लिए डाले गए 3,708 मतों में से 1,966 वोट हासिल किए, जो अन्य सभी उम्मीदवारों से अधिक थे।सुश्री सामंत साम्राज्यवादी साबित होने वाली सभी प्रतिमाओं को हटाने के लिए विश्वविद्यालय और कॉलेजों के सम्मेलन की पैरवी करना चाहती हैं जिसमें क्रिस्टोफर कोडिंगटन भी शामिल है।

वत्सला सामंत और दिनेश सामंत की बेटी रश्मि, मणिपाल की बेटी हैं मणिपाल और उडुपी में उनकी प्रारंभिक शिक्षा हुई। उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (2016-2020 बैच), मणिपाल में स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

वह अपने नेतृत्व कौशल और संस्थान में उत्साही स्वभाव के लिए जानी जाती थीं। वह MIT, मणिपाल में Student Council की तकनीकी सचिव थी, और संस्थान में कई रचनात्मक गतिविधियों की शुरुआत करने में सहायक थी।

End of Article