राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में होंगे भर्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 3, 2021, 05:21 PM IST

Mahant Nritya Gopal Das Health: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत रविवार को अचानक खराब हो गई है जिसके बाद उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में होंगे भर्ती

लखनऊ: राम जन्मभूमि न्यास और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास (Mahant Nritya Gopal Das) की तबीयत बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। सीने में दर्द, अत्यधिक पेशाब की परेशानी और ऑक्सीजन लेवल में उतार-चढ़ाव की शिकायत के बाद महंत नृत्य गोपाल दास को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराने के लिए लाया जा रहा है। इससे पहले डॉक्टरों की एक टीम अयोध्या में ही उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही थी।

डॉक्टरों की सलाह के बाद लखनऊ रवाना

डॉक्टरों ने उनकी स्वास्थ्य की जांच करने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। इसके बाद महंत को अस्पताल में भर्ती के लिए लखनऊ लाया जा रहा है। पिछले साल, 83 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास कोविड पॉजिटिव हो गए थे जिसके बाद सीएम योगी ने उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रमों से परहेज किया और अपने निवास तक ही सीमित रहे।

बीमारी के बाद सार्वजनिक कार्यक्रमों से रहे हैं दूर

बताया जा रहा है कि महंत दास के साथ रिटायर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह भी लखनऊ गए हैं। महंत नृत्य गोपाल दास  की जन्मस्थली अयोध्या रही है। वह राम जन्मभूमि न्याय के साथ-साथ कृष्ण जन्म भूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं। जब से वह बीमार हुए हैं तब से उन्होंने मथुरा के कार्यकर्मों में जाना भी लगभग बंद कर दिया है। 

End of Article