Rajasthan: गहलोत के मंत्री ने करवाचौथ पर दिया विवादित बयान, बोले- अमेरिका व चीन चांद तक पहुंचे, लेकिन भारतीय महिलाएं..

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2022, 07:41 AM IST

Govind Ram Meghwal on karva Chauth: हमारे देश की महिलाओं ने अंतरिक्ष से लेकर धरती तक अपनी कामयाबियों के परचम लहराएं हैं, लेकिन उन्हीं महिलाओं को लेकर राजस्थान की गहलोत सरकार के गजब मंत्री का अजब बयान आया है।

Rajasthan: गहलोत के मंत्री ने करवाचौथ पर दिया विवादित बयान, बोले- अमेरिका व चीन चांद तक पहुंचे, लेकिन भारतीय महिलाएं..

Govind Ram Meghwal On Karva Chauth: राजस्थान के गहलोत कैबिनेट के मंत्री गोविंद राम मेघवाल का एक ऐसा बयान सामने आया है जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गहलोत सरकार में मंत्री गोविराम मेघवाल ने महिलाओं की आस्था के पर्व करवा चौथ व्रत को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की महिलाएं करवा चौथ पर आज भी चलनी से चांद को देख रही हैं और पति की उम्र लंबी करने के व्रत रख रही हैं। गोविंद राम मेघवाल ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और अंधविश्वास बताया।

क्या कहा मंत्री ने

गहलोत सरकार के मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने एक कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए कहा,  'चीन के अंदर 80% महिलाएं, हमारे अमेरिका में 50% महिलाएं काम करती हैं। इसलिए वो देश विज्ञान की दुनिया में जी रहे हैं। लेकिन दुर्भाग्य है कि आज भी हमारे करवा चौथ पर महिला, वो छलनी देखती है, पति की उम्र लंबी करने की बात करती है। लेकिन पति कभी भी पत्नी की उम्र के लिए छलनी नहीं देखता। लोग अंध विश्वास में डाल रहे हैं, लोग धर्म और जाति के नाम पर लड़ा रहे हैं।'

तो आपने पढ़ा कि मेघवाल ने क्या कहा। जिस देश की महिलाओं ने अंतरिक्ष से लेकर धरती तक अपनी कामयाबियों के परचम लहराएं हों, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति से लेकर स्पोर्स्ट्स तक जिस भारत की बेटियों ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया हो, स देश में महिलाओं की आस्था को दुर्भाग्य बताना कितना सही है।

बीजेपी हमलावर

राजस्थान की गहलोत सरकार के मंत्री ने जैसे ही करवाचौथ को लेकर विवादित बयान दिया...तो बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने में देर नहीं की। बीजेपी नेता और उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने मेघवाल का वीडियो ट्वीट कर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की नीति पर चल रहे कांग्रेसी बार-बार हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों का उपहास उड़ाना बंद करें। उन्होंने कहा, भारतीय संस्कृति में महिलाओं के लिए 'करवाचौथ' का व्रत अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। लेकिन दुर्भाग्य है कि मंत्री  गोविंद मेघवा छलनी से चांद देखने की वर्षों से चली आ रही भारतीय परंपरा को अंधविश्वास बता कर महिलाओं की आस्था पर आघात पहुंचा रहे हैं।'

End of Article