राजस्थान का खनन मंत्री सबसे बड़ा खनन माफिया, कांग्रेस एमएलए ने अशोक गहलोत को लिखी चिट्ठी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 23, 2022, 10:16 AM IST

राजस्थान में सियासत एक बार फिर गरमा गई है। खनन के मुद्दे पर कांग्रेस विधायक ने अपने ही खनिज मंत्री को सबसे बड़ा खनन माफिया करार दिया।

हरियाणा के नूंह में खनन माफियाओं ने डीएसपी सुरेंद्र सिंह की हत्या कर दी थी और यह मामला सुर्खियों में अभी भी है। लेकिन खनन से ही जुड़ा एक मामला राजस्थान के भरतपुर का है। भरतपुर में एक संत विजयदास अवैध खनन के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे, जब उनकी बात नहीं सूनी गई तो उन्होंने आत्मदाह कर लिया। बुरी तरह से जली अवस्था में उन्हें दिल्ली की सफदरजंग अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई है। अब इस विषय पर राजस्थान में राजनीति गरमा गई है। बड़ी बात यह है कि कांग्रेस के विधायक ने अपने ही खनिज मंत्री पर बड़ा आरोप लगाते हुए उन्हें सबसे बड़ा खनन माफिया करार दिया। 


अवैध खनन के खिलाफ संत विजय दास ने आत्मदाह किया था।
दिल्ली के सफदरजंग में निधन हुआ। 
अशोक गहलोत सरकार में विधायक भरत सिंह ने आरोप लगाया कि खनिज मंत्री प्रमोद जैन ही सबसे बड़े खनन माफिया हैं। 


विधायक ने सीएम गहलोत को लिखी चिट्ठी
विधायक भरत सिंह ने कहा कि जब सरकार के मंत्री इस तरह के कामों में लिप्त हों तो किसी और को दोष क्यों देना। उन्होंने सीएम अशोक गहलोत को खत लिखकर विस्तार से जानकारी देने के साथ ही कार्रवाई की मांग की। भरत सिंह ने कहा कि इस तरह की समस्या सिर्फ राजस्थान तक सीमित नहीं है बल्कि गैर कांग्रेसी सरकारों में इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!