Agnipath Protest: धरना-प्रदर्शन के कारण फंसे यात्रियों के लिए खानपान के साथ स्पेशल ट्रेन चला रहा है रेलवे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 19, 2022, 07:35 PM IST

देश भर में अग्निपथ योजना के खिलाफ धरना-प्रदर्शन हो रहा है। इससे यातायात सेवाएं बाधित हो रही है इसलिए भारतीय रेलवे ने धरना-प्रदर्शन के कारण फंसे यात्रियों के लिए खानपान के साथ विशेष ट्रेन चला रहा है। 

Agnipath Protest: धरना-प्रदर्शन के कारण फंसे यात्रियों के लिए खानपान के साथ स्पेशल ट्रेन चला रहा है रेलवे

अग्निपथ योजना के विरोध में धरना-प्रदर्शन के कारण रेलवे ने फंसे यात्रियों को भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधा मुहैया कराया जा रहा है। महिला, बच्चे एवं वरिष्ठ नागरिकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही फंसे यात्रियों को निकालने के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा झाझा, धनबाद एवं पं.दीन दयाल उपाध्याय से 08 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

इनमें पं. दीन दयाल उपाध्याय से पुणे, वास्को-डी-गामा, बेंगलुरु एवं पूर्णा जं. के लिए रविवार 19.06.2022 के रात्रि में तथा एवं सिकंदराबाद के लिए कल दिनांक 20.06.2022 को सुबह एक-एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। इसी तरह आज रात झाझा से शालीमार के लिए एवं धनबाद से हटिया के लिए एक-एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।

इसके साथ ही जहां तहां फंसे हुए यात्रियों को पानी, चाय और खाना की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में आज पटना जं. पर फंसे यात्रियों के बीच खाने का पैकेट का वितरण किया गया ।  
यात्रियों को प्राथमिकता के आधार पर टिकट की वापसी सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले गए हैं । धनवापसी पर कैंसिलेशन चार्ज नहीं लिया जा रहा है। अत्याधिक टिकट कैंसिलेशन के मद्देनजर स्टेशनों पर नकदी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। 

स्टेशन पर गाड़ियों के परिचालन एवं अन्य साधानों की उपलब्धता से संबंधित सूचनाओं की नियमित घोषणा की जा रही है । इसके साथ ही ट्रेन के रद्द होने, शॉर्ट टर्मिनेशन आदि से संबंधित सभी  जानकारी ट्विटर, फेसबुक एवं कू जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है।

End of Article