Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के सीएम भगवंत मान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2022, 11:06 PM IST

Punjab CM Bhagwant Mann in Apollo Hospital Delhi: पंजाब के सीएम भगवंत मान को आज दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है बताया जा रहा है कि वह यहां रुटीन चेकअप के लिए आए थे।

Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के सीएम भगवंत मान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) दिल्ली के अपोलो अस्पताल (Apollo Hospital) में भर्ती हुए हैं, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक रूटीन चेकअप वजह बताई गई है, मान को बुधवार देर शाम उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बताया जा रहा है कि वो रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

भगवंत मान ने अपनी हेल्थ के बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा है और कोई जानकारी नहीं दी वहीं आज ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को मुठभेड़ में पंजाब पुलिस ने मार गिराया,  इसे लेकर भगवंत मान ने ट्वीट किया था। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भगवंत मान की हेल्थ को लेकर कोई गंभीर स्थिति नहीं है वह रुटीन चेकअप के लिए पंजाब से दिल्ली आए हैं।

भगवंत मान डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंधे

गौर हो कि  इसी महीने यानी 7 जुलाई को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंधे थे, शादी की रस्में चंडीगढ़ में उनके घर पर हुईं थीं, शादी सिख रीति रिवाजों से संपन्न हुई थी और इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी मौजूद रहे थे।

End of Article